बेगूसराय3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- वार्षिक सदस्यता लेने वाले ग्राहकों को मिलेगा गिफ्ट व कम कीमत पर अखबार
दैनिक भास्कर ने एक बार फिर अपने पाठकों को एक साथ कई फायदे देने के वचन के साथ नए सत्र के लिए बुकिंग प्रारंभ किया है। काली स्थान पर पूजा अर्चना के बाद बेगूसराय भास्कर परिवार द्वारा विधिवत बुकिंग का काम शुरू किया गया है। इस अवसर पर जिला प्रोजेक्ट प्रभारी आशीष त्रिवेदी ने बताया कि वार्षिक सदस्यता लेने वाले पाठकों को भास्कर की तरफ से कई फायदे मिलते है। इसके तहत डेढ़ लाख का दुर्घटना बीमा, एक साल के लिए स्थिर मूल्य की गारंटी, साल में 2 निश्चित उपहार, विज्ञापन वाउचर (जिससे पाठक निर्धारित साइज में बधाई संदेश छपवा सकते है)।
विदित हो कि भास्कर लगभग पांच हजार से ज्यादा पत्रकारों के साथ दुनिया का सबसे बड़ा न्यूज नेटवर्क समूह है। सबसे कम कीमत पर सबसे बेहतर क्वालिटी के अखबार भास्कर ही लोगों को उपलब्ध करवा रही है।
इस अवसर पर भास्कर के बिजनेस पार्टनर मनोज मिश्रा ने बताया कि भास्कर अखबार अपने आप मे सम्पूर्ण अखबार है, जिसमें युवा के लिए रोजगार, महिलाओं के लिए वोमेन भास्कर, धर्म समाज, अभिव्यक्ति, हास्य, लाइफ स्टाइल, सहित अन्य कई जानकारी विशेष रूप से रहती है।
पाठकों ने जताई खुशी
एक पाठक संजय पवन ने बताया कि बेगुसराय भास्कर की खबरें प्रामाणिक और तथ्यपरक होती है। खबरों की पड़ताल व सच्चाई तक पहुंचाने में दैनिक भास्कर अग्रणी है। तेतरी निवासी पंकज ठाकुर अगले साथ का अपना बुकिंग करवाते हुऐ कहा कि भास्कर का हर पन्ना ज्ञानवर्धक है। सोमवार को प्रकाशित होने वाली सकारात्मक खबरें समाज के लिए प्रेरणादायी है। साथ ही स्थानीय खबरों की प्रमुखता ने दैनिक भास्कर को लोकप्रिय बनाया है।
0