Corona becoming a period, three killed in 24 hours, 360 new patients found | काल बन रहा कोरोना, 24 घंटे में तीन की मौत, 360 नए मरीज मिले

गुड़गांव17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • शनिवार को रिकॉर्ड 331 पेशेंट ठीक होकर घर लौट गए
  • कोरोना एक्टिव केस 2781 हो गए, जिनमें से 222 पेशेंट अस्पतालों में एडमिट हैं

गुड़गांव में कोरोना महामारी पहले से भी अधिक जानलेवा हो गई है। शनिवार को भी गुड़गांव में तीन पेशेंट की संक्रमण के कारण सांसे थम गई। इसके साथ ही गुड़गांव में अब तक 159 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 360 नए पेशेंट की पहचान हुई, जिससे कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 17423 हो गई।

हालांकि राहत की बात ये है कि शनिवार को रिकॉर्ड 331 पेशेंट ठीक होकर घर लौट गए। जबकि एक्टिव केस 2781 हो गए, जिनमें से 222 पेशेंट अस्पतालों में एडमिट हैं जबकि अन्य सभी होम आइसोलेट किए गए हैं। गुड़गांव में अब तक 225152 लोगों के सेम्पल लिए गए हैं, जिनमें से 17423 पेशेंट पॉजिटिव पाए गए हैं।

वहीं शनिवार को 3518 लोगों के सेम्पल लिए गए, जिनमें से 1881 लोगों के सेम्पल की रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। गुड़गांव में शनिवार को मिले 331 पेशेंट में से शहरी क्षेत्र में 310 पॉजिटिव मिले, जिनमें से नगर निगम के जोन-1 में 63, जोन-2 में 84, जोन-3 में 83 व जोन-4 में 80 पॉजिटिव केस मिले। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में पटौदी व सोहना में 20-20 व फर्रुखनगर में एक पॉजिटिव केस मिला। सबसे भयावह बात ये है कि गुड़गांव में 17 दिन में 26 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दो दिन में ही छह लोगों ने दम तोड़ा है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Anurag Kashyap speaks about his struggle with drugs; says he has not witnessed any drug parties in Bollywood : Bollywood News

Sun Sep 20 , 2020
Filmmaker Anurag Kashyap has been at the forefront in backing the film industry after multiple accusations were made regarding the entire industry consuming drugs. Actor Kangana Ranaut had claimed that 99 % of the film industry consumes drugs. Speaking to journalist Faye D’Souza, before the filmmaker was accused of alleged […]

Breaking News

Recent Posts