फुलवारीशरीफएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
- फुलवारीशरीफ में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का मिलन समारोह व सदस्यता अभियान आयाेजित
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हर तबके का विकास किया है। पिछले 15 साल के नीतीश सरकार में मुसलमानाें का भी विकास हुआ है। प्रदेश जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से फुलवारीशरीफ के ईसाेपुर स्थित जन्नत-ए-शिफा मैरेज हाॅल में मिलन समारोह व सदस्यता अभियान के लिए आयाेजित कार्यक्रम में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विधान पार्षद तनवीर अख्तर ने ये बातें कहीं।
उन्हाेंने कहा कि मुसलमान अब भावना में आकर किसी काे वाेट नहीं दे सकता है। वहीं फुलवारीशरीफ नगर परिषद के सभापति जदयू नेता आफताब आलम ने कहा कि नीतीश कुमार ही मुसलमानाें के हितैषी हैं। बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन इरशाद अली आजाद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जब हमें शिया वक्फ बोर्ड में काम करने का मौका दिया तो हमने उनके नक्शे कदम पर चलकर हजारों अल्पसंख्यक परिवार का कल्याण किया।
फुलवारीशरीफ में हैदरी ट्रस्ट को जमीन दिया, जिस पर नर्सिंग ट्रेनिंग कॉलेज का निर्माण होगा। जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पटना महानगर अध्यक्ष शकील अहमद हाशमी ने कहा कि भाजपा के साथ रहते हुए भी सीएम ने मुसलमानों के धार्मिक मामलाें में कोई छेड़छाड़ नहीं होने दिया। नाैशाबा खानम ने कहा कि मुसलमानों में सियासी जागरूकता आ चुकी है। औरतों की सुरक्षा का लिया हुआ वादा मुख्यमंत्री ने पूरा किया है। रिजवान अहमद, गुलाम गौस, मो. राजू, अफरोज आलम के अलावा बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के लोग उपस्थित रहे।
भाजपा प्रत्याशी की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
एनडीए गठबंधन से फुलवारीशरीफ विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ता चुनौतीकुआं स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर जमा हुए और प्रदर्शन किया। नेतृत्व कर रहे मंजीत ठाकरे ने कहा कि फुलवारीशरीफ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता अपने सहयोगी पार्टी का समर्थन करते आई है। इस बार क्षेत्र में भाजपा का ही प्रत्याशी को मौका मिलना चाहिए।
वहीं प्रधानमंत्री जन्मदिन सेवा सप्ताह के तहत भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ पटना महानगर की ओर से बांकीपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक नितिन नवीन, भास्कर सिंह, रविन्द्र रंजन, शिवेंद्रधारी, रजनीकांत, जयराज, रूपेश सिंह, मुन्ना, श्याम ठाकुर, अजीत शर्मा, नीरज, पिन्टू, संजीत, मोहित, प्रीतम, नवनीत, पप्पू, सुमन, विमल कश्यप उपस्थित रहे।
0