टेलीकॉम कंपनियों को बकाया AGR का 10 फीसदी भुगतान 31 मार्च तक करना होगा

नई दिल्‍ली। भारती एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया सहित अन्‍य टेलिकॉम कंपनियों को बकाया समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) की कुल देनदारी के 10 फीसदी का भुगतान 31 मार्च से पहले करना होगा। चाहे इन कंपनियों ने पहले आंशिक तौर पर भुगतान किया हो। सूत्रों ने सोमवार को ये जानकारी दी। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ऑपरेशनल टेलिकॉम ऑपरेटर्स से 31 मार्च, 2021 तक 12,921 करोड़ रुपये का भुगतान किए जाने की उम्मीद है। इसमें से करीब 80 फीसदी राशि का भुगतान वोडाफोन-आइडिया और भारती एयरटेल द्वारा किया जाना है।

वहीं, दूरसंचार विभाग के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश से यह स्पष्ट है कि टेलीकॉम कंपनियों को अपनी कुल देनदारी का 10 फीसदी 31 मार्च, 2021 तक चुकाना होगा। दूरसंचार विभाग पहले से ही बकाया एजीआर के पूर्ण भुगतान की मांग कर रहा है। ज्ञात हो कि टेलिकॉम ऑपरेटर्स द्वारा जिस 10 फीसदी का भुगतान 31 मार्च तक करना है। उसकी गणना कुल एजीआर देनदारी पर होगी।

वोडाफोन-आइडिया 58,254 करोड़ रुपये की कुल मांग के हिसाब से 5,825 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी,  जबकि एयरटेल 43,980 करेड़ की कुल मांग के हिसाब से 4,398 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। यह भुगतान वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल द्वारा क्रमश : 7,854 करोड़ और 18,004 करोड़ रुपये के पहले से किए गए आंशिक भुगतान के अलावा होगा।

यह खबर भी पढ़े: पाकिस्तान में देशव्यापी पोलियो वैक्सीन कैंपेन 4 महीने के बाद फिर किया शुरू

यह खबर भी पढ़े: देश के 10 राज्यों से कोरोना के 76 फीसदी मामले आए सामने



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ravi Kishan reacts to comments by Anurag Kashyap on consuming drugs : Bollywood News

Mon Sep 21 , 2020
During one of the sessions of Rajya Sabha, Ravi Kishan spoke in a vilified manner about the consumption of drugs in the industry which left Samajwadi Party’s MP and veteran actress Jaya Bachchan miffed. The actress called him out along with Kangana Ranaut for speaking ill of the industry and […]

Breaking News

Recent Posts