नूंह16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयक के विरोध में नूंह में रविवार को किसानों से जुड़े यूनियन के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया। मेवात किसान सहित अन्य किसान व मजदूर संगठनों ने इसके विरोध में भविष्य में चक्का जाम का एलान किया। यूनियन के सदस्यों ने जिला सचिवालय में नूंह के नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर मेवात किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष आजाद खान ने बताया कि सरकार द्वारा लाया गया अध्यादेश पूरी तरह से किसानों का विरोधी है।
जिसे किसान संगठन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कर सकते। सरकार कागजों में किसानों की आया को दोगुना करने का दावा करती है। लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं है। नूंह जिला प्रदेश में सबसे पिछड़ा हुआ है लेकिन यहां की अनाजमंडियों में किसानों को प्रर्याप्त सुविधा नहीं मिल रही है। व्यापारियों द्वारा किसानों की फसलों को मनमाने दामों पर खरीदा जा रहा है। ऊपर से सरकार ने इस अध्यादेश को लागू कर किसानों की भारी उपेक्षा की है।
0
