पटना17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने शहर में देर रात गश्ती नहीं हाेने काे गंभीरता से लिया है। उन्हाेंने दैनिक भास्कर में प्रकाशित रिपाेर्ट पर कहा कि हरेक थानेदार काे हर चाैक-चाैराहे पर गश्त करने का फिर से सख्ती से आदेश दिया गया है। साथ यह भी कहा गया है कि काेई देर रात में कहीं से आता-जाता हाे ताे उसे राेक कर जरूर पूछें कि वह काैन है, कहां जा रहा है, कहां से आ रहा है?
यही नहीं देर रात चलने वाले ऑटाे की भी तलाशी लें। थानेदाराें काे बाइक और कार सवार लाेगाें काे भी राेकने काे कहा गया है। एसएसपी ने कहा कि ड्यूटी में तैनात काेई पुलिसकर्मी थाने में साेता है ताे यह काफी गंभीर है। बुद्धा काॅलाेनी थाने में रात में काैन पुलिसकर्मी थाने में साे रहा था, इसकी जांच हाेगी। जांच के बाद उसपर कार्रवाई हाेगी।
0
