Sanjay Khan’s wife and Sussanne Khan’s mother Zarine Katrak has tested positive for COVID-19. Sister Farah Khan Ali Informs And Shares A Health Update | संजय खान की पत्नी और सुजैन खान की मां जरीन हुईं कोरोना संक्रमित, बहन फराह अली ने जानकारी देते हुए लोगों से मास्क पहनने की अपील की

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Sanjay Khan’s Wife And Sussanne Khan’s Mother Zarine Katrak Has Tested Positive For COVID 19. Sister Farah Khan Ali Informs And Shares A Health Update

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मां जरीन और पिता संजय खान के साथ सुजैन।

अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां और वेटरन एक्टर संजय खान की पत्नी जरीन खान कोरोना संक्रमित हो गई हैं। इस बारे में सुजैन की बहन फराह खान अली ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी।

फराह ने अपने ट्वीट में मां के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, ‘मेरी मां आज कोविड पॉजिटिव निकली हैं और उनकी हालत ठीक है। फिलहाल वे चिकित्सकीय निगरानी में हैं। कृपया अपने मास्क जरूर पहनें।’ बता दें कि जरीन खुद भी एक्टर भी रही हैं। उन्होंने साल 1963 में आई देव आनंद की फिल्म ‘तेरे घर के सामने’ में एक अहम रोल किया था।

कई सेलेब्स ने ठीक होने की दुआएं मांगी

फराह के ट्वीट के बाद जिनिलिया देशमुख, उर्मिला मातोंडकर, सोनी राजदान, सोफी चौधरी, ज्वाला गुट्टा समेत कई अन्य सेलेब्स ने जरीन खान के जल्द ठीक होने की दुआएं मांगी। फराह ने सबको जवाब भी दिया।

जिनिलिया देशमुख ने फराह की मां के लिए ढेर सारा प्यार भेजा।

जिनिलिया देशमुख ने फराह की मां के लिए ढेर सारा प्यार भेजा।

उर्मिला मातोंडकर ने भी उनके जल्द ठीक होने की दुआएं मांगी।

उर्मिला मातोंडकर ने भी उनके जल्द ठीक होने की दुआएं मांगी।

आलिया की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने अपनी ओर से प्यार और दुआएं भेजीं।

आलिया की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने अपनी ओर से प्यार और दुआएं भेजीं।

स्टार शटलर ज्वाला गुट्टा ने भी उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की दुआ मांगी।

स्टार शटलर ज्वाला गुट्टा ने भी उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की दुआ मांगी।

वीजे और एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने भी अपनी ओर से दुआएं भेजीं।

वीजे और एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने भी अपनी ओर से दुआएं भेजीं।

मां जरीन के साथ फराह खान अली

सुजैन ने इस साल 12 जुलाई को मां के जन्मदिन पर ये वीडियो शेयर किया था…

कई अन्य सेलेब्स भी हो चुके संक्रमित

इससे पहले फिल्म इंडस्ट्री से अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, जिनिलिया देशमुख, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर समेत कुछ अन्य सितारे भी कोरोना संक्रमित हुए थे। हालांकि ये सभी अब पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

0



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Businessmen may have to pay GST Compensation Cess for 2 more years GST Council may take decision | कारोबारियों को जीएसटी पर 2 साल और देना पड़ सकता है कंपेसेशन सेस, जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिया जाएगा फैसला

Wed Sep 23 , 2020
Hindi News Business Businessmen May Have To Pay GST Compensation Cess For 2 More Years GST Council May Take Decision नई दिल्ली8 मिनट पहले कॉपी लिंक 5 अक्टूबर को है जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक राज्यों की जीएसटी वसूली में रह गई कमी का पूरा भुगतान करने के लिए उठाया […]

Breaking News

Recent Posts