कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को आरोप लगाया है कि कोरोना चक्रवात की वजह से बिगड़ते जा रहे हालात को संभालने में केंद्र सहयोग नहीं कर रहा है। शुक्रवार को उन्होंने राज्य सचिवालय नवान्न से नए अल्पसंख्यक विभाग का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने सभी जिलों में हज हाउस, आलिया विश्वविद्यालय, केंपस, हॉस्टल, पॉलिटेक्निक मदरसा, अल्पसंख्यक भवन आदि बनाया है। इसके अलावा दलित और महा दलितों के लिए तमाम योजनाएं चल रही है जिसमें दलित महादलित आदिवासी जातियों को पेंशन दिया जा रहा। केंद्र सरकार इसे लेकर भी दिशानिर्देश जारी कर रही है। हमने कह दिया है कि हमें केंद्र की मदद नहीं चाहिए। फिर भी स्कॉलरशिप पाने वाले छात्रों की सूची मांग रहा है। यह राज्यों पर बैक डोर से समानांतर नियंत्रण की कोशिश है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लॉकडाउन को 31 जुलाई तक बढ़ाने की भी घोषणा की।
उन्होंने कहा कि रात के समय 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान 25 से अधिक लोगों का जमावड़ा किसी भी उत्सव में नहीं किया जा सकेगा। सीएम ने कहा कि 1 जुलाई से 500 अतिरिक्त प्राइवेट बसें चलेंगी। प्राइवेट बस मालिकों को नुकसान न हो। इसके लिए राज्य सरकार ने 27 करोड़ की सब्सिडी देने की घोषणा की है। एक जुलाई से हर एक बस मालिक को 15000 रुपये की सब्सिडी हर महीने दी जाएगी। सीएम ने बताया कि फिलहाल ढाई हजार बसें नहीं चल रही हैं। उनसे अनुरोध करेंगे कि इन बसों को भी जल्द से जल्द सड़कों पर उतारा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मेट्रो से यह अनुरोध किया जाएगा कि सैनिटाइजेशन प्रावधानों को अपनाकर सीटों के बराबर संख्या में यात्री लेकर चलाया जाए। अंतरराष्ट्रीय विमान पर रोक की मांग मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर अनुरोध करेंगे कि कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय विमानों के आगमन पर प्रतिबंध लगाया जाए। इसके अलावा कोरोना संक्रमित क्षेत्रों से ट्रेनों के आवागमन पर भी पाबंदी लगाने की मांग की जाएगी।
प्राइवेट अस्पतालों को फी नहीं बढ़ाने की अपील
मुख्यमंत्री ने एक बार फिर प्राइवेट अस्पतालों से अपील की कि कोरोना के इस मुश्किल दौर में स्कूलों की फी नहीं बढ़ाई जाए। इससे अभिभावक परेशानी में पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि फी बढ़ोतरी को लेकर भी कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं और जानबूझकर आंदोलन करवा रहे हैं। सीएम ने कहा कि अस्पतालों से अनुरोध करेंगे कि लेबोरेटरी कंप्यूटर और लाइब्रेरी का फी मा लें क्योंकि लॉकडाउन के दौरान इसका इस्तेमाल नहीं हो रहा। सीएम ने कहा कि बंगाल में कोरोना संक्रमण का दर 65 फीसदी पर पहुंच गया है। यह शुभ संकेत है।
यह खबर भी पढ़े: वायुसेना के चीता हेलीकॉप्टर को पूर्वी पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर करनी पड़ी आपात लैंडिंग
यह खबर भी पढ़े: जल्दी ही पटरियों पर दौड़ेगी जीपीएस और वाईफ़ाई से लैस स्मार्ट हमसफ़र
