Uttar Pradesh Mahrajganj Kala Namak Rice Demand From Japan | जापान के रेस्टोरेंट में UP का ये चावल बिखेरेगा खुशबू, लोगों की जुबां पर चढ़ा स्वाद

नई दिल्ली: अपनी बेहतरीन खुशबू और जायके के लिये मशहूर पूर्वी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ‘काला नमक’ चावल की किस्म अब जापान के रेस्तरां में भी खाने को मिलेगी. गोरखपुर के रहने वाले गणेश यादव ने पहले ही जापान के सुकुबा में काला नमक चावल की बुवाई कर दी है. वह जापान में ‘दी न्यू मीरा इंडिया रेस्टोरेंट’ के नाम से कई रेस्तरां चलाते हैं. उनके रेस्टोरेंट्स में भारतीय व्यंजन परोसे जाते हैं.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइकिल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले हीरालाल यादव ने अपनी जापान यात्रा के दौरान गणेश यादव को अपने रेस्तराओं में काला नमक चावल बनाने और परोसने की सलाह दी थी.

उन्होंने कहा, ‘मैंने गणेश को सलाह दी कि वह महाराजगंज का काला नमक चावल जापान में अपने रेस्तराओं में आने वाले ग्राहकों को परोसे. उन्हें मेरा विचार पसंद आया क्योंकि वह गोरखपुर से हैं और और वह काला नमक चावल की महक और जायके से भलीभांति परिचित हैं.’

ये भी पढ़ें: कोरोना टेस्ट के मामले में सबसे आगे निकला ये राज्य, अब तक 10 लाख नमूनों की जांच

हीरालाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश विकास फोरम के महासचिव पंकज जायसवाल ने चावल के बीज जापान भेजने में मदद की. गणेश ने जापान के सुकुबा में तीन एकड़ जमीन में काला नमक चावल की बुवाई की है.

जायसवाल ने कहा, ‘यदि काला नमक चावल को जापान में पसंद किया जाता है, तो न केवल इसके बीच को जापान में बोया जायेगा बल्कि इसका भारत से आयात भी बढ़ेगा. इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारतीय उत्पादों को वैश्विक बनाने का सपना भी साकार होगा. मैं सरकार से यह भी अपील करता हूं कि एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत चावल को महाराजगंज जिले का उत्पाद घोषित किया जाये.’

वहीं हीरालाल ने कहा कि वह जापानी चावल को भी काफी पसंद करते हैं. यह चावल खिचड़ी और खीर के लिये अच्छा है. उन्होंने कहा, ‘मैं जापान के चावल के बीच भारत में बोने की योजना बना रहा हूं.’ (इनपुट: एजेंसी भाषा)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Mamata Banerjee relaxes night curfew, restriction now from 10 p.m. to 5 a.m.

Fri Jun 26 , 2020
West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee on Friday announced that night curfew will remain in force between 10 p.m. and 5 a.m., instead of the current 9 p.m. to 5 a.m., during the extended coronavirus lockdown till July 31. She also said she wants the metro services to resume from […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts