Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID-19 Death Toll | 24 घंटे में 1.70 लाख से ज्यादा केस बढ़े, ब्राजील में सबसे ज्यादा 41 हजार नए मामले आए; दुनिया में अब तक 98.87 लाख मरीज

  • दुनिया में अब तक 4 लाख 95 हजार 382 लोगों की मौत, जबकि 53.16 लाख ठीक हुए
  • अमेरिका में अब तक 1 लाख 27 हजार 327 लोगों की मौत, यहां 10.55 लाख ठीक हुए

दैनिक भास्कर

Jun 27, 2020, 03:13 AM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 98 लाख 87 हजार 780 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 53 लाख 16 हजार 200 लोग ठीक हुए हैं। वहीं, 4 लाख 95 हजार 382 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को एक दिन में एक लाख 70 हजार 350 नए केस बढ़े। इनमें सबसे ज्यादा 41 हजार 827 नए मामलों की पुष्टि ब्राजील में हुई। अमेरिका में 39 हजार 461 नए केस सामने आए। भारत में एक दिन में 18 हजार से ज्यादा लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

इस बीच, शुक्रवार को दुनियाभर में 4,393 लोगों ने संक्रमण के चलते अपनी जान भी गंवा दी। इसमें सबसे ज्यादा 907 लोग ब्राजील और 736 लोग मैक्सिको के थे। अमेरिका में 547 लोगों की मौत हुई जबकि भारत में 381 लोगों ने जान गंवाई।    

वैक्सीन बनाने के लिए साल भर में 31.3 अरब डॉलर खर्च होगा
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि उससे जुड़ी कंपनियों को वैक्सीन बनाने के लिए साल भर में 31.3 अरब डॉलर ( करीब 2367 अरब रुपए) की जरूरत है। हमारा लक्ष्य है कि 2021 के मध्य तक विकसित देशों में 50 करोड़ टेस्टिंग की जा सके। साथ ही 2021 के अंत तक वैक्सीन की 2 अरब डोज बना ली जाएं, जिनमें से एक अरब डोज की डिलीवरी लो इनकम वाले देशों में की जाए। 

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 2,544,049 127,327 1,059,594
ब्राजील 1,274,974 55,961 673,729
रूस  620,794 8,781 384,152
भारत 509,446 15,689 295,917
ब्रिटेन 309,360 43,414 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,94,985 28,338 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,68,602 8,761 1,56,074
चिली 2,63,360 5,068  2,23,431
इटली 2,39,961 34,708 1,87,615
ईरान 2,17,724 10,239 1,77,852

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

*ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

रूस: 24 घंटे में संक्रमण के 6800 मामले सामने आए

रूस में 24 घंटे में 6800 संक्रमित मिले हैं। अप्रैल के बाद पहली बार सात हजार से कम केस मिले हैं। यहां कुल मामले 6 लाख से ज्यादा हो गए हैं। इनमें आठ हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं, जबकि 61% लोग यानी 3 लाख 84 हजार 152 लोग ठीक हो चुके हैं।

फोटो में रूस के चुनाव आयोग के कर्मचारी लोगों को बैलेट पेपर दे रहे हैं। देश में कोरोनावयरस के बीच संवैधानिक बदलावों को लेकर चुनाव हो रहे हैं। यह 25 जून से शुरू हुआ है जो 1 जुलाई तक चलेगा।

बांग्लादेश:  1 लाख 30 हजार से ज्यादा संक्रमित
बांग्लादेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के रिकॉर्ड 3868 नये मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता नसीमा सुल्ताना ने बताया कि संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13 लाख 474 हो गयी है। उन्होंने बताया कि एक दिन में नौ महिलाओं समेत 40 ने दम तोड़ा। संक्रमण से अब तक 1661 की जान जा चुकी है।

ब्रिटेन: स्वास्थ्य मंत्री ने सभी बीच बंद करने की चेतावनी दी 

ब्रिटेन में कोरोनावायरस के खतरे को नजरअंदाज करते हुए लोगों की भीड़ समुद्र किनारें बीचों पर जुट रही है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने चेतावनी दी है कि अगर लोग नहीं माने तो सभी बीच बंद कर दिए जाएंगे। ब्रिटेन के बॉर्नमाउथ बीच पर गुरुवार को पांच लाख लोग जुटे थे। ब्रिटेन में संक्रमण के 3.09 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 43 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

ब्रिटेन के बॉर्नमाउथ में एक बीच पर लोगों की भारी भीड़ इकट्‌ठा हुई। लोग इस दौरान न तो मास्क पहने हुए हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रख रहे हैं।  
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और वित्त मंत्री ऋषी सुनक शुक्रवार को लंदन के वेस्ट इंडिया क्वे में एक पिज्जा पार्लर गए। इस दौरान दोनों ने वहां कोरोना के चलते सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। ब्रिटेन में होटल और रेस्टोरेंट फिर से खोल दिए गए हैं। 

अमेरिका में 10 गुना ज्यादा संक्रमित
अमेरिका में अब तक जितने मामले सामने आए हैं, उससे 10 गुना ज्यादा लोग संक्रमित हैं। अमेरिकी स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सीडीसी ने एक रिपोर्ट में बताया कि देश में महामारी से अब तक लगभग 25.14 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। इस आधार पर अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की वास्तविक संख्या लगभग 10 गुना यानी 2.5 करोड़ हो जाएगी। यह आंकड़ा देश की कुल आबादी का लगभग 8% है।

हम कोरोना को लेकर कन्फ्यूज नहीं: इमरान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को कहा कि कोरोना को लेकर अगर कोई देश कन्फ्यूज नहीं है तो वह है पाकिस्तान। विपक्ष ने आरोप लगाया था कि सरकार कोरोना को लेकर कन्फ्यूज है। उन्होंने कहा- हमारे ऊपर भारत के जैसे प्रतिबंध लगाने का दबाव बनाया गया था। पाकिस्तान में 13 मार्च को लॉकडाउन लगाया गया था। देश में अब तक 1 लाख 95 हजार 745 संक्रमित हैं, जबकि 3962 लोगों की मौत हो चुकी है।

मैक्सिको: संक्रमितों की संख्या दो लाख के पार
मैक्सिको में 24 घंटे में महामारी के 6,104 नए मामले सामने आ चुके हैं। संक्रमितों की संख्या दो लाख के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि एक ही दिन में 736 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों की संख्या बढ़कर 25,060 हो गई है। एक दिन पहले यहां कोरोना के 5473 नए मामले सामने आए थे और 947 लोगों की मौत हुई थी।

मैक्सिको के एक अस्पताल में कोरोना संदिग्ध में ऑक्सीजन का लेवल चेक करता स्वास्थयकर्मी। देश में अब तक 25 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

ब्राजील: 55 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई

ब्राजील में 24 घंटे में 39,483 नए मामले सामने आए हैं और 1141 लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या 12 लाख 44 हजार 419 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि यहां अब तक 55,304 की जान जा चुकी है। संक्रमण के मामले में अमेरिका के बाद ब्राजील दूसरा सबसे प्रभावित देश है।

स्वास्थ्यकर्मी मैरिलिया कोरेया (38), स्वास्थ्य सचिव निजोमार मोंटेइरो (38) और बोट ड्राइवर एडिमिल्टन वैलेंटे (34) मैराजो द्वीप पर नदी के किनारे रहने वाले समुदाय की कोरोना जांच करने पहुंचे।

बीजिंग में 11 नए मामले मिले
बीजिंग में 24 घंटे में संक्रमण के 11 नए मामले मिले हैं। म्युनसिपल हेल्थ कमीशन ने शुक्रवार को कहा कि 3 संदिग्ध और एक बिना लक्षण वाला मरीज भी मिला है। 11 से 25 जून के बीच 280 संक्रमित मिले हैं, जो देश में रहने वाले हैं। वहीं, 22 बिना लक्षण वाले मरीजों का इलाज चल रहा है। चीन में अब तक 83,462 मामले मिल चुके हैं, जबकि 4634 लोगों की मौत हो चुकी है।

इजराइल: संक्रमितों की संख्या 22,800
इजराइल में महामारी के 400 नए मामले सामने आए हैं। देश में शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,800 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मृतकों की संख्या 314 हो गई है। महामारी से अब तक 16,872 लोग ठीक हो गए हैं। सरकार ने तटीय शहरों बाट यम और अशदोद में मामले बढ़ने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। स्कूलों को बंद कर दिया गया है। 

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू मास्क पहनकर बेर्शेबा शहर के पास हैटजिम सैन्य अड्डे में वायु सेना के पायलटों के ग्रेजुएशन समारोह में शामिल हुए।

जर्मनी: संक्रमण की दूसरी लहर का खतरा

जर्मनी के कुछ शहरों में फिर से संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। देश में 24 घंटे में 288 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इससे संक्रमितों की संख्या 1.94 लाख हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश में मरने वालों की संख्या 9012 हो गई है। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Fuel price protest: Howrah bridge blocked | Kolkata News

Fri Jun 26 , 2020
Traffic came to a standstill on the Howrah-bound flank of Howrah bridge between 10.45am and 11.10am on Thursday after around 200 workers and supporters of Trinamool staged an agitation against the hike in prices of petrol and diesel. Led by state minister Arup Ray, the protesters burnt an effigy of […]

Breaking News

Recent Posts