Locust Attack In Delhi Dwarka Area After They Send Back From Gurugram – टिड्डियों के दल ने दिल्ली के द्वारका में किया प्रवेश, बुलाई गई आपात बैठक

अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:54 AM IST

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर Free में
कहीं भी, कभी भी।

70 वर्षों से करोड़ों पाठकों की पसंद

ख़बर सुनें

देशभर में खासतौर से उत्तर भारत में टिड्डी दल ने किसानों को परेशान कर रखा है। शनिवार सुबह टिड्डी दल झज्जर जिले की सीमा पार करते हुए गुरुग्राम की सीमा में प्रवेश कर गए। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हवा का रुख पलटा तो टिड्डी दल फिर झज्जर वापस आ सकता है।

इसके बाद टिड्डी दल गुरुग्राम पटौदी सोहना में पहुंचा जहां लोगों ने जिला प्रशासन की एडवाइजरी के अनुसार थालियां बजाकर और पटाखे छोड़कर टिड्डी दलों को भगाने का प्रयास किया। गुरुग्राम से निकलकर छावला गांव के रास्ते अब टिड्डी दल दिल्ली के द्वारका में प्रवेश किया। सिर्फ द्वारका ही नहीं दिल्ली के छत्तरपुर में गांव और फार्म हॉउस में टिड्डी दलों का हमला हुआ, जिससे लोग बहुत परेशान रहे। हालांकि कहा जा रहा है कि हवा के दिशा बदलने से टिड्डियां पलवल की ओर मुड़ गईं।

गोपाल राय ने बुलाई आपात बैठक
राष्ट्रीय राजधानी में टिड्डी के संभावित हमले को लेकर दिल्ली के श्रम और विकास मंत्री गोपाल राय ने आज एक आपात बैठक बुलाई है। विकास सचिव, डिविजनल कमिश्नर, कृषि निदेशक और जिला मजिस्ट्रेट भी इसमें मौजूद रहेंगे।

बहुत लंबा चौड़ा है यह टिड्डी दल
जानकारी के अनुसार टिड्डियों का यह दल करीब 6 किलोमीटर चौड़ा और 10 किलोमीटर लंबा है। यही वजह है इनकी मौजूदगी पटौदी, गुरुग्राम और दिल्ली में साथ-साथ देखी गई है। दिल्ली में प्रवेश करने वाला दल काफी छोटा है।

फरीदाबाद भी पहुंचा टिड्डी दल
जानकारी मिली है कि टिड्डियों का एक दल फरीदाबाद के सेक्टर 28, 29 और बल्लभगढ़ में भी देखा गया है। हालांकि इनकी तादाद गुरुग्राम से कम है।

टिड्डी दल ने शनिवार सुबह झज्जर जिले में प्रवेश किया। यह विशाल टिड्डी दल जाटूसाना से उड़ा है। सभी बीडीपीओ, तहसीलदार, कृषि विभाग के अधिकारी किसानों के साथ फसलों को बचाने के लिए फील्ड में उतर आए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

করোনা আক্রান্ত অ্যাপ ক্যাব চালক, শেষ ক'দিনে কত জন উঠেছেন তাঁর গাড়িতে চলছে খোঁজ

Sat Jun 27 , 2020
চিকিত্সক তাঁকে করোনা পরীক্ষা করাতে বলেন। লালারসের নমুনা পরীক্ষা করাতে পাঠান তিনি। Source link

Breaking News

Recent Posts