कोलकाता। एक बार फिर पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 2 दिनों से 24 घंटे के दौरान पॉजिटिव होने वालों की संख्या 500 के पास रह रही है। शनिवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि एक दिन में 521 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। इसकी वजह से पीड़ित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 16711 पर पहुंच गई है। इधर 24 घंटे में 254 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसकी वजह से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 10789 पर पहुंची है। एक दिन में 13 लोगों की मौत हुई है और मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 629 हो गई है।

फिलहाल 254 की बढ़त के साथ एक्टिव लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5293 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रिकवरी रेट गिरकर 65 से 64.56 फ़ीसदी पर पहुंची है। 24 घंटे के दौरान कुल 9548 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। अब तक कुल 458343 लोगों के सैंपल जांच किए जा चुके हैं जिनमें से 3.65 फ़ीसदी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि जून महीने के दूसरे और तीसरे सप्ताह में राज्य में स्वस्थ होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ गई थी। रिकवरी रेट में भी सुधार हुआ था और एक्टिव लोगों की संख्या भी घट रही थी। लेकिन अब एक बार फिर यह संख्या बढ़ने लगी है जो चिंता का सबब है। फिलहाल 50 लैब में कोरोना सैंपल जांच किए जा रहे हैं।
यह खबर भी पढ़े: शरद पवार ने कहा, भारत-चीन का मुद्दा संवेदनशील, लॉकडाउन की आड़ में बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतें
यह खबर भी पढ़े: चीन सीमा पर तैनात दो भारतीय सैनिक श्योक नदी में गिरकर शहीद

