Coronavirus Latest News; World now have 1 crore cases, transition began in China; But America, Brazil, Russia and India are the most infected | संक्रमण की शुरुआत चीन से हुई; लेकिन फिलहाल अमेरिका, ब्राजील, रूस, भारत और ब्रिटेन सबसे ज्यादा संक्रमित देश

  • कोरोना का पहला मामला पिछले साल 31 दिसंबर को सामने आया, इसके तीन महीने में ही 200 से ज्यादा देशों की लगभग पूरी आबादी वायरस की चपेट में आई
  • दुनिया में संक्रमण के सबसे ज्यादा 25 लाख 52 हजार मामले अमेरिका में सामने आए, यहां मरने वालों की संख्या भी 1 लाख 27 हजार

दैनिक भास्कर

Jun 28, 2020, 04:06 AM IST

वॉशिंगटन. दुनियाभर में कोरोनावायरस के एक करोड़ मामले हो गए़। 180 दिन से पूरी दुनिया इसकी गिरफ्त में हैं। इस वायरस के बारे में चीन ने पहली बार 31 दिसंबर को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन को जानकारी दी थी। तब चीन में 54 मामले थे। इसके तीन महीने बाद ही 200 से ज्यादा देशों की लगभग पूरी आबादी इसकी चपेट में आ गई।

महामारी की शुरुआत बेशक चीन से हुई थी, लेकिन आज अमेरिका, ब्राजील, रूस, भारत और ब्रिटेन दुनिया के पांच सबसे संक्रमित देश हैं। इन देशों में संक्रमण के 53% यानी 53 लाख 28 हजार 449 मामले हैं। चीन में रोजाना मिलने वाले कोरोना के मामले 6 मार्च के बाद 100 से कम हो गए। तीन महीने में ही चीन ने करीब-करीब महामारी पर काबू पा लिया। यहां अब तक 83 हजार से ज्यादा मामले मिल चुके हैं, जबकि केवल 4634 लोगों की ही जान गई है।

67 दिनों में कोरोना के 75 लाख मामले सामने आए, शुरुआती 25 लाख मामले 111 दिन में 
संक्रमण की रफ्तार देखें तो पहले 25 लाख मामले आने में 111 दिन लगे। फिर मात्र 67 दिन में 75 लाख मामले सामने आए। यानी एक दिन में एक लाख से ज्यादा मामले। दुनियाभर में संक्रमण के मामले इतने हैं कि कई देशों की आबादी भी इससे कम है। पूरी दुनिया में 144 देश ऐसे हैं, जिनकी आबादी एक करोड़ से कम है। इसमें इजराइल, यूएई, ऑस्ट्रिया, बेलारूस जैसे देश शामिल हैं।

दुनियाभर में 53 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए
दुनियाभर में संक्रमित हुए 53 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके है। राहत की बात ये है कि रिकवरी रेट 54.08 प्रतिशत है। मतलब हर 100 में से 54 मरीज ठीक हो रहे हैं। दुनिया के 5 सबसे प्रभावित देशों में सबसे ज्यादा रिकवरी रेट रूस का 61.88% है। इसके बाद भारत का 58.08%, ब्राजील का 54.49% और अमेरिका का 41.86% है। ब्रिटेन में ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा न मिलने की वजह से रिकवरी रेट का पता नहीं चल पाया।  

दुनियाभर में 5 लाख से ज्यादा मौतें, सबसे ज्यादा डेथ रेट ब्रिटेन का

इस दौरान दुनियाभर में मरने वालों की संख्या पांच लाख से ज्यादा हो गई है। दुनिया का डेथ रेट 5.01 प्रतिशत है। पांच सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में सबसे ज्यादा डेथ रेट ब्रिटेन का 14.03% है। इसके बाद अमेरिका का 4.99%, ब्राजील का 4.38%, भारत का 3.07% है। दुनिया में सबसे कम डेथ रेट रूस का 1.42% है। 

दूसरे वायरस की तुलना में कोरोनावायरस

हर दिन एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए
20 जून को दुनिया में 89 लाख से ज्यादा मामले थे। 21 जून को 1.30 लाख से ज्यादा मामले आए। 22 जून को 1.40 लाख के करीब मामले आए। 23 जून को 1.60 लाख, 24 जून को 1.70 लाख, 25 जून को 1.80 लाख और 26 जून को 1.90 लाख से ज्यादा मामले सामने आए।

5 संक्रमित देशों का हाल

देश   पहला केस संक्रमित मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 20 जनवरी 25,77,018 1,27,929 1,071,393
ब्राजील 26 फरवरी 12,84,214 56,197 6,97,526
रूस 30 जनवरी 6,27,646 8,969 3,93,352
भारत 30 जनवरी 5,29,331 16,102 3,10,120
ब्रिटेन 31 जनवरी 3,10,250 43,514 उपलब्ध नहीं

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

অবাঙালি সরিয়ে নেতৃত্বে বাঙালি, বিপত্তারিণী পুজো- বাংলার দল হচ্ছে BJP

Sat Jun 27 , 2020
অঞ্জন রায়: রামনবমী উত্তর ভারতের। এমন অভিযোগ উঠেছে বিজেপির বিরুদ্ধে। সেই বিজেপিই এবার বাংলার লোকাচারের সঙ্গে নিজেদের জড়িয়ে নিচ্ছে। নীলষষ্ঠী দিয়ে শুরু হয়েছিল। এবার করোনা পরিস্থিতিতেও বিপত্তারিণী পুজোকে জনসংযোগে কাজে লাগাল গেরুয়া শিবিরের মহিলা মোর্চা। পুলিস কর্মীদের হাতে বিপত্তারিণীর তাগা বা লাল সুতো পরিয়ে দিলেন অগ্নিমিত্রা পলরা। আর একটা প্রসঙ্গও […]

Breaking News

Recent Posts