दैनिक भास्कर
Jun 28, 2020, 08:26 AM IST
भभुआ. चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों तक की टिड्डियों का दल पहुंच चुका है। टिड्डियों का दल धान के जिस बिचड़े में बैठ रहा है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों को चिंता है कि अब टिड्डियों के दल से बिचड़े को कैसे बचाया जाए। यह चैनपुर के रमोली, बढ़ौना समेत कई गांवों में समस्या बनी हुई है। किसान जैसे तैसे बिचड़े को बचाने की जुगत में जुटे हैं। दवाइयों का छिड़काव भी किया जा रहा है।
वहीं क्षेत्र के किसान कृष्णा सिंह, वीरेंद्र शंकर, धर्मेंद्र कुमार व अन्य ने बताया कि एक साथ हजारों की संख्या में टिड्डीयों का दल बिचड़े में बैठ रहा है। जिस खेत में टिड्डियों का दल बैठ रहा है उस खेत के बिछड़े को चट कर जा रहे हैं। इससे धान की रोपनी पर भी आफत आ सकती है। किसानों ने बताया कि यदि यही हाल रहा तो धान की रोपनी भी प्रभावित होगा। किसानों ने कहा कि बीचड़ों में रसायनों के छिड़काव के अलावे अन्य साधनों के प्रयोग भी किए जा रहे हैं।
