Kota News In Hindi : Corona collar tune caught ears, now get it removed: Bharat Singh | राजस्थान के कांग्रेस विधायक का केंद्रीय मंत्री को पत्र- फोन पर महामारी से बचाव का संदेश 4 महीने से सुन रहे हैं, अब इसे हटवाइए

  • राजस्थान के सांगोद सीट से कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने प्रकाश जावड़ेकर काे पत्र लिखा
  • उन्होंने कहा- इसे सुनने से समय खराब होता है, इसलिए अब इसे हटवाया जाए

दैनिक भास्कर

Jun 28, 2020, 11:17 AM IST

काेटा. राजस्थान के सांगोद सीट से कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने कोरोना जागरुकता के लिए सरकार की तरफ से सुनाई जा रही कॉलर ट्यून पर आपत्ति जताई है। विधायक ने इसकी शिकायत करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा है।

उन्होंने लिखा, ‘कोरोनावायरस महामारी को लेकर जन-जन तक संदेश पहुंच चुका है। सरकार ने जिस मकसद से इसे शुरू किया था। वह पूरा हो गया है। इसे सुनते-सुनते कान पक गए हैं और समय भी खराब होता है। इसलिए अब इसे माेबाइल काॅलर ट्यून से हटवाएं।’ 

विधायक ने पत्र में लिखा कि जबसे काेविड-19 महामारी देश में आई है, तब से कॉल करते समय माेबाइल पर बचाव एवं सुरक्षा का संदेश सुनाई देता है। संदेश लंबा हाेता है। मार्च से लेकर जून करीब 4 महीने से जनता ये संदेश सुन रही है।

क्या है कोविड-19 कॉलर ट्यून 
‘कोरोना वायरस या कोविड-19 से आज पूरा देश लड़ रहा है। मगर याद रहे हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं। उनसे भेदभाव ना करें। उनकी देखभाल करें और इस बीमारी से बचने के लिए जो हमारी ढाल हैं, जैसे हमारे डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारी, पुलिस, सफाई कर्मचारी आदि उनको सम्मान दें। उन्हें पूरा सहयोग दें। इन योद्धाओं की करो देखभाल तो देश जीतेगा कोरोना से हर हाल। अधिक जानकारी के लिए स्टेट हेल्प लाइन नंबर या सेंट्रल हेल्पलाइन नंबर 1075 पर करें।’

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

বিজেপির নয়া সমীকরণ! দুই জেলায় নিয়ে আসা হল বাঙালি মুখ

Sun Jun 28 , 2020
তাই লোকসভা ভোটের পর থেকেই দাবি উঠেছিল কলকাতার জেলা সভাপতি দের দায়িত্বে আনা হোক বাঙালি মুখ। তেমন টাই হলো শেষমেশ। কলকাতার দুই জেলায় পরিবর্তন আনা হল। Source link

Breaking News

Recent Posts