कोलकाता। कोरोना संक्रमण काल में अन्य रोगों से पीड़ित रोगियों की अनदेखी का मामला एक बार फिर सामने आया है। राजधानी कोलकाता के हरिदेवपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल में दर्द से छटपटा रहे रोगी को सारा दिन बैठाए रखने के बाद इलाज नहीं किया गया। व्यक्ति दर्द से इतना परेशान था कि उसने खुदकुशी कर ली।
मृतक की पहचान गोपाल मंडल के तौर पर हुई है। बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद बूढ़े पिता भूतनाथ मंडल की भी सदमे से मौत हो गई। बताया गया है कि 59 साल के गोपाल मंडल का पहले एक्सीडेंट हुआ था जिसके बाद उनके पैर में प्लेट लगाया गया था। हाल ही में उनका पैर फूल गया था और बहुत ज्यादा दर्द कर रहा था। दर्द इतना बढ़ गया था कि बर्दाश्त नहीं हो रहा था जिसकी वजह से शनिवार को वह विद्यासागर अस्पताल पहुंचे थे।
उन्हें इमरजेंसी में सारा दिन बैठा कर रखा गया और रात को कहा गया कि डॉक्टर नहीं आएंगे। इसके बाद वह घर गए और खुदकुशी कर ली। सदमे से पिता की भी जान चली गई है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं करायी है, लेकिन पुलिस ने घटना का स्वत: संज्ञान लिया है। मामले पर नजर रखी जा रही है।
यह खबर भी पढ़े: इनसाइडर-आउटसाइडर की बहस से हैरान बप्पी लाहिड़ी, बोले- जो आपके भाग्य में है, वह आपको मिलेगा
यह खबर भी पढ़े: फ्लिपकार्ट की महासेल! Oppo, Realme, से लेकर Samsung और अन्य स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट, 27 जून तक खरीदारी का मौका, जल्दी करें

