Patna News In Hindi : In Saidpur, a family dispute in a land dispute, the victim lodged an FIR in the police station | सैदपुर में भूमि विवाद में एक परिवार के साथ की मारपीट, घटना में पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई है प्राथमिकी

दैनिक भास्कर

Jun 29, 2020, 09:11 AM IST

सोनपुर. सोनपुर के सैदपुर में भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष के हमले में बुरी तरह घायल हरेन्द्र कुमार साह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। साथ ही अपने को गरीब व कमजोर बताते हुए प्रशासन व समाज से न्याय की गुहार लगाई है। 
 इस संबंध में सूचक ने थाने में दिए गए आवेदन में कहा है कि पड़ोस के ही दबंग उनके भूमि पर लगातार कब्जा की नीयत पाले है। रोक टोक करने पर उनपर एवं उनके परिवार के सदस्यों पर लाठी, डंडों व रॉड से हमला कर दिया। हमले में उनके सर पर किए गए प्रहार से फटे सर पर 27 टांके लगाने पड़े। इसके अलावे उनके पुत्र भी जख्मी हुआ।

यहीं नहीं हमलावरों ने उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट की व पुत्री व बहु के साथ मारपीट के अलावा दुर्व्यवहार किया और उनके गले मे पहने सोने की सिकड़ी, मंगलसूत्र आदि भी छीन लिए। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। सूचक ने इस मामले में वहीं के अग्नि राय व उनके पुत्र सुपन राय, राम बाबू राय और राजकिशोर राय तथा उनके पुत्रों समेत 9 के विरुद्ध नामजद आरोपित किया है। थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की अनुसंधान व आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

West Bengal: BJP leader suffers bullet injuries , blames TMC for attack - kolkata

Mon Jun 29 , 2020
BJP’s East Midnapore district secretary Pabitra Das suffered bullet injuries on Sunday during an alleged attack on villagers in his area. He was later taken to Tamluk Hospital. Das alleged, “At the behest of TMC MLA of Khejuri constituency and TMC Block President some armed goons attacked our village.” BJP […]

Breaking News

Recent Posts