India ranks fourth in Corona cases recovery rate improved |देश में कोरोना मरीजों के रिकवरी रेट में सुधार, बीते 24 घंटे में ठीक हुए 12,010 मरीज

नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना के मामले में भारत अब चौथे नंबर पर पहुंच चुका है. अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज भारत में हैं. 

लेकिन भारत में रिकवरी रेट लगातार सुधर रहा है. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 12010 मरीज रिकवर हो गए हैं. फिलहाल भारत में एक्टिव मरीजों की संख्या 2,10,120 है.

स्वास्थ्य मंत्रालय का मानना है कि टेस्टिंग बढ़ने की वजह से भारत में कोरोना के मामलों पर लगाम लगाना मुमकिन हो सका है. इस वक्त भारत में 1047 लैब काम कर रही हैं, और 1 दिन में औसतन 2,00,000 से ज्यादा सैंपल टेस्ट किए जा रहे हैं. 

हालांकि जुलाई के महीने में कोरोना वायरस के केस पीक पर पहुंचने की आशंका के मद्देनजर अभी भी यह नहीं कहा जा सकता कि भारत में हालात काबू में हैं. 

भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा साढ़े पांच लाख के करीब पहुंच गया है. लगातार दूसरे दिन करीब 20 हजार नए केस सामने आए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 19,459 नए केस सामने आए. पिछले 24 घंटे में 380 लोगों की मौत इस महामारी से हुई है. 

देश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 5,48,318 हो गई है. अब तक कुल 16,475 लोगों की मौत हुई है. फिलहाल देश में 2,10,120 एक्टिव केस हैं. यानी दो लाख से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है और 3,21,723 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Mandarmani Sea Beach: Sei whale washes up on Mandarmani beach in West Bengal | Kolkata News

Mon Jun 29 , 2020
MANDARMANI (East Midnapore): People of Mandarmani in East Midnapore woke up in amazement on Sunday morning to find the body of a huge whale floating in the sea coast of this tourist spot. The huge whale apparently seemed to be of Sei whale species was found floating on the water. […]

Breaking News

Recent Posts