Tik Tok and 58 other apps with Chinese links ban in india news and updates 30 june | टिक टॉक गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर से हटाया गया; टिक टॉक इंडिया की सफाई- किसी सरकार से डाटा शेयर नहीं किया

  • सरकार ने कहा- पिछले कुछ दिनों से 130 करोड़ भारतीयों की प्राइवेसी और डेटा की सुरक्षा को लेकर चिंताएं जाहिर की जा रही थीं
  • चाइनीज ऐप्स के जरिए डेटा के गलत इस्तेमाल की शिकायतें मिली थीं, भारत में पिछले साल सिर्फ टिक टॉक की कमाई 1200 करोड़ रु. से ज्यादा

दैनिक भास्कर

Jun 30, 2020, 10:37 AM IST

नई दिल्ली. सरकार ने टिक टॉक समेत चीन के 59 ऐप पर बैन लगा दिया है। इस पर टिक टॉक इंडिया ने कहा कि हम भारतीय कानून का पालन कर रहे हैं। इस बीच, न्यूज एजेंसी एएनआई ने बताया कि एपल के ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से टिक टॉक ऐप को हटा दिया गया है।

59 ऐप्स की लिस्ट में टिक टॉक, यूसी ब्राउजर, हेलो और शेयर इट जैसे ऐप्स शामिल हैं। सरकार ने सोमवार को कहा था कि इन चाइनीज ऐप्स के सर्वर भारत से बाहर मौजूद हैं। इनके जरिए यूजर्स का डेटा चुराया जा रहा था। इनसे देश की सुरक्षा और एकता को भी खतरा था। इसी वजह से इन्हें बैन करने का फैसला लिया गया।

टिक टॉक इंडिया ने कहा कि हमें अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था। उसने बताया कि हम भारतीय कानून के तहत डेटा प्राइवेसी और सुरक्षा के सभी नियमों का पालन कर रहे हैं। हमने चीन समेत किसी भी विदेशी सरकार के साथ भारतीय यूजर्स की जानकारी शेयर नहीं की है।

सरकार ने कहा- भारतीयों की प्राइवेसी और डेटा की सुरक्षा को लेकर चिंताएं थीं 

  • सरकार ने इन्फर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के सेक्शन 69ए के तहत इन चीनी ऐप्स को बैन किया है। सरकार के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से 130 करोड़ भारतीयों की प्राइवेसी और डेटा की सुरक्षा को लेकर चिंताएं जाहिर की जा रही थीं। इनमें कहा गया था कि इन ऐप्स से सम्प्रभुता और एकता को खतरा है।
  • सूचना मंत्रालय को मिल रही शिकायतों में कहा गया था कि एंड्राॅयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर मौजूद कुछ मोबाइल ऐप्स का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। ये ऐप्स गुपचुप और अवैध तरीके से यूजर का डेटा चोरी कर भारत के बाहर मौजूद सर्वर पर भेज रहे थे।

इन ऐप्स पर बैन लगाया गया

  • TikTok, Shareit, Kwai, UC Browser, Baidu map, Shein, Clash of Kings, DU battery saver, Helo, Likee, YouCam makeup,Mi Community, CM Browers, Virus Cleaner, APUS Browser, ROMWE,Club Factory, Newsdog, Beutry Plus, WeChat, UC News, QQ Mail, Weibo, Xender, QQ Music, QQ Newsfeed, Bigo Live, SelfieCity, Mail Master, Parallel Space, Mi Video Call – , Xiaomi, WeSync, ES File Explorer,
  • Viva Video – QU Video Inc, Meitu, Vigo Video, New Video Status, DU Recorder, Vault- Hide, Cache Cleaner DU App studio, DU Cleaner, DU Browser, Hago Play With New Friends, Cam Scanner, Clean Master – Cheetah Mobile, Wonder Camera, Photo Wonder, QQ Player, We Meet, Sweet Selfie, Baidu Translate, Vmate, QQ International, QQ Security Center, QQ Launcher, U Video, V fly Status Video, Mobile Legends, DU Privacy

ये खबरें भी पढ़ें… 

1. चीन के ऐप्स पर पाबंदी / टिक टॉक, यूसी ब्राउजर और शेयर इट समेत 59 चाइनीज ऐप्स पर बैन, सरकार ने कहा- ये देश की सुरक्षा और एकता के लिए खतरा

2. निर्भर भारत / एंटरटेनमेंट, डेटा शेयरिंग, फोटो एडिटिंग तक के लिए हम चीनी ऐप्स पर निर्भर; टिकटॉक, पबजी, यूसी ब्राउजर से लेकर जूम तक सब चाइनीज

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

7 U.P. policemen exonerated in ‘custodial death’ case

Tue Jun 30 , 2020
Seven personnel of Uttar Pradesh police have been exonerated in connection with an alleged custodial death in October 2019 in Pilakhuwa area of Hapur, officials said. An FIR lodged by Kuldeep alias Tejpal alleged his elder brother Pradeep Tomar died on the intervening night of October 13-14, 2019, after he […]

Breaking News

Recent Posts