Bharatpur Coronavirus Cases Update | 57 People Found Corona Positive as Virus Cases Jump 1572 In Rajasthan Bharatpur City | 57 नए मामले सामने आए; सेवर जेल क्षेत्र के 20 सहित 48 लोग शहर में पॉजिटिव मिले

  • जिले में 1270 मरीज रिकवर हुए जबकि 36 की मौत हो चुकी है

दैनिक भास्कर

Jun 30, 2020, 04:47 PM IST

भरतपुर. (आदर्श मधुकर). भरतपुर में कोरोना के मामले लगातार आ रहे हैं। जिले में मंगलवार को 57 पॉजिटिव केस सामने आए। इसके साथ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1629 हो गई है। साथ ही, 1270 मरीज रिकवर भी हुए हैं जिन्हें स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक जिले में 36 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इससे पहले सोमवार को 32 तथा रविवार को 18 पॉजिटिव मरीज सामने आए थे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कप्तान सिंह ने बताया कि भरतपुर के कोविड केयर सेंटर में 51 और आरबीएम अस्पताल में 53 लोग भर्ती हैं। इनमें कोई गंभीर हालत में नहीं है। ऐसे में इनको भी जल्द छुट्‌टी दे दी जाएगी। कोरोना के जो मामले मंगलवार को आए हैं उनमें सबसे अधिक 20 सेवर जेल क्षेत्र से हैं। भरतपुर शहर से 48 तथा भुसावर से 7, नगला हाथीपुरा सेवर से एक और डींग से एक केस आया है।

भरतपुर शहर में 48 नए केस आए:

स्थान पॉजिटिव
कुम्हेर गेट 3
जसवंत नगर   3
कृष्णा नगर 8
राजेंद्र नगर   2
सूरजपोल गेट  1
सेढ का मढ 1
हरिजन बस्ती 1
आरबीएम अस्पताल 1
बिजली घर 1
रणजीत नगर   1
गोल बाग   1
सेंट्रल जेल क्षेत्र सेवर 20
भरतपुर सिटी 5

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

West Bengal: Covid in school syllabus from 2021-22 | Kolkata News

Tue Jun 30 , 2020
KOLKATA: The schools in West Bengal affiliated with the state board will include topics on the novel coronavirus or Covid-19 from the 2021-22 academic session. A text regarding the pandemic and its effects will be a part of the syllabus for each class beginning from Class I to Class X. […]

Breaking News

Recent Posts