Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID-19 Death Toll | रूस में 24 घंटे में संक्रमण के 6693 मरीज मिले, मैक्सिको में सबसे ज्यादा 473 जान गई; दुनिया में संक्रमण से 5 लाख से ज्यादा मौतें

  • अमेरिका में संक्रमण के मामले 26 लाख से ज्यादा, यहां अब तक 1 लाख 28 हजार 857 लोगों की मौत हुई
  • दुनिया में अब तक 57 लाख लोग स्वस्थ हुए, सबसे संक्रमित अमेरिका में 11 लाख से ज्यादा ठीक हो चुके

दैनिक भास्कर

Jun 30, 2020, 08:04 PM IST

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 4 लाख 51 हजार 86 हो गई है। इनमें 57 लाख 6 हजार 857 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 9 हजार 164 लोगों ने जान गंवाई हैं। रूस में 24 घंटे में संक्रमण के 6693 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 154 लोगों की मौत हुई है। देश में संक्रमितों की संख्या अब 6.47 लाख से ज्यादा हो गई है। वहीं, 9 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। उधर, मैक्सिको में एक दिन में सबसे ज्यादा 473 लोगों ने दम तोड़ा है। यहां अब तक 27 हजार मौतें हो चुकी हैं।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 26,84,231 1,28,857 11,22,598
ब्राजील 13,70,488 58,385 7,57,462
रूस  6,47,849 9,320 4,12,650
भारत 5,72,723 16,985 338,516
ब्रिटेन 3,11,965 43,575 उपलब्ध नहीं
स्पेन 2,96,050 28,346 उपलब्ध नहीं
पेरू 2,82,365 9,504 1,71,159
चिली 2,75,999 5,575  2,36,154
इटली 2,40,436 34,744 1,89,196
ईरान 2,27,662 10,817 1,88,758

*ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

अमेरिका: 41,856 नए संक्रमित

अमेरिका में 24 घंटे में 41 हजार 586 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 338 लोगों की जान गई है। देश में अब तक 26 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 1.28 लाख मौतें हो चुकी हैं। संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद कई राज्यों को खोले जाने की योजनाओं को रोक दिया गया है। कैलिफोर्निया, टेक्सास, जैसे राज्य शामिल हैं।

अमेरिका में कोरोना का एपिसेंटर रहे न्यूयॉर्क में आवाजाही शुरू कर दी गई है। यहां संक्रमण के मामलों में काफी कमी आई है।

डब्ल्यूएचओ बोला- हम महामारी खत्म करने से काफी दूर

डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एडहोनम गेब्रेसियोसिस ने सोमवार को कहा कि दुनियाभर के देशों की अर्थव्यवस्था बेहद खराब स्थिति से गुजर रही है, लेकिन अभी भी इसका सबसे बुरा दौर आना बाकी है। गेब्रेसियोसिस ने कहा कि अगर सरकारों ने सही नीतियों का पालन नहीं किया तो और लोग संक्रमित हो सकते हैं। हम सभी चाहते हैं कि महामारी खत्म हो जाए, लेकिन हम अभी भी इससे बेहद दूर हैं।

ब्रिटेन: लीसेस्टर में लॉकडाउन

ब्रिटेन के लीसेस्टर शहर में सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, लीसेस्टर में सात दिन में मामले तेजी से बढ़े हैं। इस दौरान एक लाख लोगों में 135 लोग संक्रमित मिले हैं। पिछले हफ्ते में देश में सभी पॉजिटिव केस में लीसेस्टर का लगभग 10% हिस्सा है।

लंदन के रिजेंट स्ट्रीट में लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का बोर्ड लगाकर लोगों को इसका पालन करने के लिए कहा जा रहा है। ब्रिटेन में अब तक 43 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

यूएई में 1 जुलाई से धार्मिक स्थल खोले जाएंगे

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 1 जुलाई से धार्मिक स्थल खोले जाएंगे। यहां संक्रमितों की संख्या 48 हजार से ज्यादा हो गई है। वहीं, 314 लोगों की मौत हो चुकी है। अबू धाबी के एक अफसर ने कहा कि जिन यात्रियों का कोरोना टेस्ट 48 घंटे पहले निगेटिव आया है, उन्हें ही यहां आने की इजाजत मिलेगी। 

संयुक्त अरब अमीरात में सरकार ने 1 जुलाई से मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों को खोलने की घोषणा की है। (फाइल फोटो)

चीन में मिला स्वाइन फ्लू महामारी को और बढ़ा सकता है

चीन में रिसर्चर्स ने नए प्रकार के स्वाइन फ्लू की खोज की है, जो महामारी को और बढ़ा सकता है। सोमवार को अमेरिकी साइंस जनरल पीएनएएस में यह रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी। इसे जी4 नाम दिया गया है। जेनेटिकली यह एच1एन1 का ही स्वरूप है, जिसने 2009 में तबाही मचाई थी। रिसर्चर्स को डर है कि ये वायरस भी एक से दूसरे इंसान में फैल सकता है।

चीन की राजधानी बीजिंग में मास्क पहने लोग ऑफिस से घर जा रहे हैं। यहां सोमवार को संक्रमण से सात नए मामले दर्ज किए गए हैं। 

द.कोरिया: 43 नए मामले
दक्षिण कोरिया में 24 घंटे में महामारी के 43 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या 12,800 हो गई है। हाल के हफ्तों में लगातार संक्रमण के हर दिन मिल रहे मामले 30 और 60 के बीच सामने आ रहे हैं। संक्रमण से मरने वालों की संख्या 282 ही है। यहां मृत्यु दर 2.20% है।

योनसेई यूनिवर्सिटी के चीयरलीडिंग टीम के सदस्यों का यूनिवर्सिटी में तापमान चेक करता स्टाफ। देश में अब तक 12 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।

मिस्र: हॉस्पिटल में आग लगने से 7 मरीजों की मौत

मिस्र के एक अस्पताल में आग लगने से सात कोरोना मरीजों की मौत हो गई। सात अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देश में सोमवार को 1566 नए मामले मिले। यहां संक्रमितों की संख्या 66,754 हो गई है। वहीं, मरने वालों की संख्या 2872 हो गई है।

कैलिफोर्निया: यहां 2600 कैदी संक्रमित
कैलिफोर्निया की जेलों में करीब 2600 कैदी संक्रमित मिले हैं। गवर्नर गेविन न्यूसॉम ने मंगलवार को बताया कि इनमें से एक हजार से ज्यागा कैदी केवल सैन क्विनटिन की जेल में ही संक्रमित हैं। राज्य में करीब 1.13 लाख कैदी हैं। महामारी के चलते जेलों से अब तक करीब 3500 कैदियों को छोड़ा जा चुका है।

महामारी के बीच कैलिफोर्निया में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जन्मदिन मनाते लोग। राज्य में अब तक 2.22 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।

चीन: संक्रमण के 19 नए मामले
चीन में 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 19 नए मामले मिले हैं। आठ स्थानीय हैं, जबकि 11 बाहर से आए मामले हैं। नेशनल हेल्थ कमीशन की ओर से मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय संक्रमण के मामलों में बीजिंग में सात और शंघाई में एक मामला दर्ज किया गया। इस दौरान किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

बीजिंग में एक टेस्टिंग सेंटर पर कोरोना की जांच के लिए लाइन में लगे लोग। राजधानी में 15 जून के बाद से अब तक 300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें

दुनिया के दो बड़े देश दोबारा संकट मेंः चीन में 5 लाख लोगों पर वुहान सी सख्ती; अमेरिका में अनलॉक दो हफ्तों में ही फेल

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

PM narendra Modi till November then Mamata Banerjee announced to give free ration till June 2021

Tue Jun 30 , 2020
नई दिल्‍ली: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के संबोधन के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) ने बड़ा ऐलान किया है. ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जून 2021 तक गरीबों को मुफ्त राशन मिलेगा. वहीं, पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते […]

Breaking News

Recent Posts