Sonipat Gurgaon (Haryana) Coronavirus 14548 Cases District Wise Latest Updates | Corona Cases Jump In Faridabad Sonipat Ambala Karnal Hisar Panipat Sirsa Fatehabad Yamunanagar | 470 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे, 4 ने कोरोना की वजह से दम तोड़ा, 338 नए केस आए

  • हरियाणा में अभी तक 236 मरीजों की हो चुकी है कोरोना से मौत
  • अभी तक 9 हजार 972 मरीजों को मिली अस्पताल से छुट्टी

दैनिक भास्कर

Jun 30, 2020, 08:25 PM IST

पानीपत. हरियाणा में मंगलवार को 470 मरीजो ठीक होकर लघर लौटे, इससे रिकवरी रेट में 2.50 फीसद का इजाफा हुआ तो एक्टिव मरीजों संख्या में भी कमी आई। कोरोना को मात देने वालों की लगातार बढ़ रही तादाद से दोगुने मामलों की अविध में भी सुधार हो रहा है। चिंता की बात यह है कि पिछले 24 घंटों में 4 मरीजों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया, इसके बाद मरने वालों की संख्या 236 पहुंच गई है। यही नहीं 68 की हालत नाजुक बनी हुई है,  इनमें से 53 मरीज ऑक्सीजन के सहारे सांसें ले रहे हैं तो 15 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं। 

17 जिलों में 338 नए मामलों से संक्रमितों की संख्या 14,548 पर पहुंच गई। इसमें से 9972 मरीज ठीक होकर घर लौटे चुके हैं। नए मामलों में सबसे ज्यादा फरीदाबाद में 143 संक्रमित मिले तो गुड़गांव में 87, रोहतक में 28, करनाल में 20, कैथल में 11, झज्जर व कुरुक्षेत्र में 8-8, पलवल में 7, जींद में 6, हिसार में 4, रेवाड़ी में 3, नारनौल में 2, नूंह, पंचकूला व यमुनानगर में 1-1 संक्रमित मिला। जबकि फरीदाबाद में 298, गुड़गांव में 79, सोनीपत में 22, अंबाला में 19, यूएसए से लौटे 15, पलवल में 10, हिसार में 8, रेवाड़ी में 7, पंचकूला में 5, नूंह, पानीपत व यमुनानगर में 2-2 तथा नारनौल में एक मरीज ठीक होकर घर लौटा। 

वहीं फरीदाबाद में 2 तथा गुड़गांव व पलवल में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा। 
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 264203 पर पहुंच गया है, जिसमें 244000 की रिपोर्ट नेगेटिव आई। जबकि 5655 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.63 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 68.55 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 15 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 10422 पर पहुंच गया है। कोरोना से 236 मौतों से मृत्युदर 1.62 फीसद पर पहुंच गई है।

अब तक 236 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 236 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 174 पुरूष और 62 महिला शामिल हैं। अभी तक गुड़गांव में 91, फरीदाबाद में 77, सोनीपत में 18, रोहतक व पानीपत में 7-7, हिसार व करनाल में 6-6, रेवाड़ी में 5, झज्जर व जींद में 4-4, पलवल , अंबाला व भिवानी में 3-3 तथा नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

জুহুতে ফ্ল্য়াট নিলেন হৃত্বিক, প্রতি মাসে ভাড়া কত জানেন!

Tue Jun 30 , 2020
২০২৫ সাল পর্যন্ত ভাড়া নিয়েছেন বলে খবর  Source link

Breaking News

Recent Posts