Viral Video Of Bihar Police Constable for Stealing Fuel from Parked Car In Chhapra | गश्ती गाड़ी से पेट्रोल चुरा रहा था सिपाही, वीडियो वायरल होते ही एसपी ने भेजा जेल

  • पुलिस जवान की पहचान होमगार्ड वकील राय के रूप में हुई है, जो महिला थाने में ड्राइवर का काम करता था
  • जवान आए दिन गाड़ी से पेट्रोल चुराकर बेच देता था, कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर एसपी को भेज दिया

दैनिक भास्कर

Jul 01, 2020, 03:18 PM IST

छपरा. बिहार के छपरा जिले में एक पुलिसकर्मी अपने थाने की गाड़ी से ही पेट्रोल चोरी करते हुए पकड़ा गया। पेट्रोल चोरी करते हुए कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। वीडियो एसपी हरकिशोर राय के पर्सनल वाट्सएप पर भी भेजा गया। इसके बाद एसपी ने पुलिसकर्मी की पहचान करने और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने का आदेश दिया।

पुलिस जवान की पहचान होमगार्ड वकील राय के रूप में हुई है। वह महिला थाने में ड्राइवर का काम करता था और आए दिन पुलिस की गाड़ी से पेट्रोल चोरी कर बेच देता था। एसपी ने वीडियो पर तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला थानाध्यक्ष को होमगार्ड जवान पर केस दर्ज करने का आदेश दिया। महिला थानाध्यक्ष ने जवान के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। इसके बाद भगवान बाजार थानाध्यक्ष ने होमगार्ड जवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जवान से पूछताछ की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ayyaz Ahmed drives from Mumbai to Kolkata with his pet to meet parents | Kolkata News

Wed Jul 1 , 2020
After spending almost three months at home under lockdown in Mumbai, TV actor Ayyaz Ahmed of Kaisi Yeh Yaariaan, Santoshi Maa and Agniphera fame decided to drive all the way to Kolkata, with his pet dog, Winter, to meet his parents. The Kolkata-lad, who shifted to Mumbai in 2007 to […]

Breaking News

Recent Posts