- बुधवार को 88 मरीज ठीक होकर घर पहुंचे, रिकवरी रेट 68.65 फीसदी पहुंचा
- हरियाणा में अब 16 दिन के अंदर दोगुने हो रहे मरीज, 4358 एक्टिव मरीज
दैनिक भास्कर
Jul 01, 2020, 04:11 PM IST
पानीपत. हरियाणा में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 10 हजार पार कर गई। बुधवार को 88 मरीज ठीक हुए, जिन्हें घर भेज दिया गया। अब कुल ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 10,060 हो गया है। वहीं पॉजिटिव मरीजों की बात करें तो 106 नए केस के साथ कुल संक्रमित का आंकड़ा 14,654 पहुंच गया है। 4358 एक्टिव मरीज मौजूद हैं। इनमें से 67 की हालत नाजुक बनी हुई है। 54 अॉक्सीजन स्पोर्ट पर हैं तो 13 को वेंटिलेटर पर रखा गया है।
बुधवार को गुड़गांव में 66 मरीज, भिवानी में 26, पानीपत में 6, महेंद्रगढ़ में 5, यमुनानगर में 2 और झज्जर में 1 पॉजिटिव मरीज मिला। जबकि भिवानी से 52, पानीपत से 9, पंचकूला से 7, झज्जर से 6, यमुनानगर से 6, सिरसा से 5, फतेहाबाद से 2, कुरुक्षेत्र से 1 मरीज डिस्चार्ज किया गया।
प्रदेश में अभी तक 2 लाख 66 हजार 957 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, इसमें से 2 लाख 46 हजार 250 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 14,654 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से 9953 पुरुष हैं जबकि 4699 महिलाएं हैं और 2 ट्रांसजेंडर हैं। 10,060 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 236 की मौत हो चुकी है। रिकवरी रेट 68.65 फीसदी पर पहुंच गया है। अब मरीज 16 दिन में दोगुने हो रहे हैं।
अब तक 236 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 236 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 174 पुरूष और 62 महिला शामिल हैं। अभी तक गुड़गांव में 91, फरीदाबाद में 77, सोनीपत में 18, रोहतक व पानीपत में 7-7, हिसार व करनाल में 6-6, रेवाड़ी में 5, झज्जर व जींद में 4-4, पलवल , अंबाला व भिवानी में 3-3 तथा नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।
प्रदेश में ये है कोरोना की स्थिति
- फिलहाल प्रदेश में यूएसए से लौटे 21 लोगों, 14 इटली के नागरिकों और 133 जमातियों को मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 14,654 पर पहुंच गया। गुड़गांव में 5413, फरीदाबाद में 3733, सोनीपत में 1208, रोहतक में 573, अम्बाला में 319, पलवल में 318, भिवानी में 441, करनाल में 311, हिसार में 232, महेंद्रगढ़ में 266, झज्जर में 262, रेवाड़ी में 296, नूंह में 192, पानीपत में 200, कुरुक्षेत्र में 125, फतेहाबाद में 115, पंचकूला में 112, जींद में 109, सिरसा में 108, यमुनानगर में 103, कैथल में 105, चरखी दादरी में 78 पॉजिटिव मिले हैं।
- 14 इटली नागरिकों सहित कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 10,060 हो गया है। इनमें गुड़गांव में 3962, फरीदाबाद में 2401, सोनीपत में 773, रोहतक में 466, अम्बाला में 292, पलवल में 234, भिवानी में 177, करनाल में 197, हिसार में 161, महेंद्रगढ़ में 173, झज्जर में 186, रेवाड़ी में 96, नूंह में 161, पानीपत में 120, कुरुक्षेत्र में 101, फतेहाबाद में 90, पंचकूला में 91, जींद में 75, सिरसा में 84, यमुनानगर में 86, कैथल में 54, चरखी दादरी में 45 ठीक हो चुके हैं।
