Jaipur Kota (Rajasthan) Coronavirus Cases/Unlock 1.0 Today Update | Rajasthan Corona Cases Deaths District Wise Latest News; Jaipur Jodhpur Kota Ajmer Bharatpur Banswara Bhilwara | 92 नए केस मिले, संक्रमण से 4 मरीजों की की मौत; उद्योगों के लिए 700 करोड़ का पैकेज देने की सिफारिश

  • राज्य में अब कुल संक्रमितों की संख्या 11,930 पहुंच गई, वहीं अब तक संक्रमण से 269 की जान जा चुकी है
  • लॉकडाउन के बाद उद्योगों को पटरी पर लाने के लिए टास्क फोर्स ने लोन और अनुदान की सिफारिश की है

दैनिक भास्कर

Jun 12, 2020, 11:54 AM IST

जयपुर. राजस्थान में शुक्रवार सुबह कोरोना के 92 नए मामले सामने आए। इनमें सिरोही में सबसे ज्यादा 34, जयपुर में 24, झुंझुनू में 10, अजमेर और अलवर में 7-7, झालावाड़ में 3, कोटा, टोंक और सवाई माधोपुर में 2-2 मरीज मिले। वहीं राज्य में बाहर से आया एक युवक भी पॉजिटिव मिला है। 

इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 11930 पहुंच गई। वहीं 12 घंटे में संक्रमण से 4 मरीजों की मौत भी हो गई। इनमें अजमेर, भरतपुर, चित्तौड़गढ़ और सिरोही में 1-1 की जान गई। इसके बाद राज्य में संक्रमण से मौत का आंकड़ा 269 पहुंच गया।

टास्क फोर्स की दो अहम सिफारिश:

  • उद्योगों के लिए 700 करोड़ का पैकेज: लॉकडाउन के बाद उद्योगों को पटरी पर लाने के लिए राज्य सरकार की टास्क फोर्स ने 700 करोड़ रुपए का पैकेज देने की सिफारिश की है। इसके अलावा सस्ते लोन, ज्यादा सब्सिडी के साथ ही उद्योगों का लॉकडाउन के समय का बिजली स्थायी शुल्क माफ करने का प्रस्ताव दिया है।
  • पर्यटन से जुड़े लोगों को 3 माह 1500 दें: इस रिपोर्ट में पर्यटन से जुड़े लोगों को तीन महीने तक 1500 रुपए देने का प्रस्ताव भी है। एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए लोन व अनुदान की सिफारिश की गई है। उद्योग विभाग के एसीएस सुबोध अग्रवाल की अध्यक्षता वाली टास्क फोर्स ने सरकार को सौंपी अपनी अंतरिम रिपोर्ट में ये सिफारिशें की हैं। सरकार इस पर अंतिम फैसला करेगी। 
अजमेर में कोरोना मरीज की अंतिम क्रिया के बाद एंबुलेंस को भी सैनिटाइज किया गया।

कोरोना मरीज के ब्रेन में दिक्कत का कोटा में पहला मामला सामने आया
कोटा में पहली बार किसी संक्रमित मरीज में ब्रेन में दिक्कत की बात सामने आई है। यहां 17 साल के एक किशोर की 6 जून को कोटा में मौत हो गई थी। इसे मेनिन्गोएनसिफेलाइटिस (वायरल से होने वाला मस्तिष्क ज्वर) था। जिस दिन मरीज की रिपोर्ट आई उसी दिन उसकी मौत हो गई थी। कोटा के हॉस्पिटल में न्यूरोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि मरीज का सीएसएफ (सेरेब्रो स्पाइनल फ्लूड) सैंपल भी कराया था। साथ ही एक सैंपल रिजर्व रखा गया है, जो नेशनल वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट पुणे भेजा जा रहा है। डॉ. सरदाना ने बताया कि पूरी दुनिया में कोविड से मेनिन्गोएनसिफेलाइटिस होने के तीन-चार केस ही रिपोर्ट हुए हैं और भारत में शायद अब तक कोई केस रिपोर्ट नहीं है। अब तक चीन, पाकिस्तान, जापान से ही ऐसे मामले रिपोर्ट हुए हैं। वैसे भी कोविड में मस्तिष्क संबंधी कॉम्प्लिकेशन बहुत कम ही सामने आए हैं।

जयपुर में तीन गुना हुई मौतें
अनलॉक होते ही राजधानी जयपुर में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ने के साथ-साथ बीमारी से मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। शहर में तक कुल 121 मौतें हो चुकी हैं, इनमें 31 मौतें तो बीते 11 दिन में ही हुई है। यानी जून में हर दिन औसतन 3 मरीज कोरोना से मर रहे हैं। अप्रैल औैर मई में यह आंकड़ा कम था। मृतकों की उम्र के हिसाब से बात करें तो सबसे ज्यादा संख्या बुजुर्गो की है औैर अब तक 121 में से 73 मृतक ऐसे हैं‌, जिनकी उम्र 50 साल से अधिक थी। 

जोधपुर में पॉजिटिव केस आने पर बैंक की करेंसी चेस्ट के साथ एक ब्रांच बंद
कोरोना वॉरियर के रूप में सेवाएं दे रहे बैंककर्मियों में भी संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरह ही जोधपुर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की भी एक ब्रांच और चेस्ट ब्रांच को पॉजिटिव केस आने के चलते कुछ दिनों के लिए बंद किया गया है।

अलवर: पहले बताया पॉजिटिव, डेढ़ घंटे बाद निगेटिव
अलवर जिले में मुंडावर क्षेत्र के ग्राम मुंडनवाड़ा कलां निवासी एक युवक की कोरोना रिपोर्ट में हुई गफलत ने परिवार को सकते में ला दिया। गुरुवार दोपहर एक बजे की रिपोर्ट आने पर उसे सूचना दी गई कि वह कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह सुन युवक और परिवार परेशान हो गया। मेडिकल टीम भी घर सर्वे कर चली गई। करीब डेढ़ घंटे बाद उसे स्वास्थ्य विभाग की तरफ से फिर से सूचना दी कि जयपुर से गलत रिपोर्ट आ गई थी। आप संक्रमित नहीं हैं। 

जयपुर के परकोटे इलाके में अब ई-रिक्शा चलने लगे हैं। इसके बाद लोग सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए हैं।

राजस्थान: सभी 33 जिलों तक पहुंचा संक्रमण

  • प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 2475 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 2094 (इनमें 47 ईरान से आए), भरतपुर में 897, पाली में 687, उदयपुर में 595, कोटा में 540, नागौर में 525, अजमेर में 401, डूंगरपुर में 383, झालावाड़ में 340, सीकर में 324, सिरोही में 253, झुंझुनूं में 202, चित्तौड़गढ़ में 199, जालौर में 185, भीलवाड़ा में 185, चूरू में 180, टोंक में 178, राजसमंद में 165, बीकानेर में 119, जैसलमेर में 91 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 90, बाड़मेर में 116, मरीज मिले हैं।
  • अलवर में 222, धौलपुर में 86, दौसा में 75, बारां में 62, सवाई माधोपुर में 53, करौली में 35, हनुमानगढ़ में 34, प्रतापगढ़ में 14 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 12, बूंदी में 9 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 50 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं दूसरे राज्यों से आए 54 लोग पॉजिटिव मिले।
  • राजस्थान में कोरोना से अब तक 269 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 121 की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 26, कोटा में 18, अजमेर में 12, भरतपुर में 11, नागौर में 8, पाली में 7, चित्तौड़गढ़, बीकानेर, सवाई माधोपुर और सीकर में 5-5, बारां और सिरोही में 4-4, भीलवाड़ा और करौली में 3-3, दौसा, बांसवाड़ा, जालौर और अलवर में 2-2, धौलपुर, झुंझुनू, राजसमंद, उदयपुर, चूरू, प्रतापगढ़ और टोंक में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे राज्य से आए 16 व्यक्ति की भी मौत हुई है।
  • 2818 एक्टिव केस: राज्य में अब तक कुल 5 लाख 58 हजार से ज्यादा सैंपल जांचे गए हैं। इनमें अब तक कुल 11930 पॉजिटव मिले हैं। वहीं, 8843 लोग रिकवर हो चुके। जिसमें से 8479 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 2818 एक्टिव केस ही बचे हैं। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Does turmeric have anticancer properties?

Fri Jun 12 , 2020
A recent literature review investigates whether turmeric may be useful for treating cancer. The authors conclude that it might be but note that there are many challenges to overcome before it makes it to the clinic. Turmeric is a member of the ginger family. Native to India and Southeast Asia, […]

Breaking News

Recent Posts