शिवराज सिंह चौहान का मंत्रिमंडल विस्तार
– फोटो : ANI
खास बातें
MP Cabinet Expansion Live Updates: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपने मंत्रिमडंल का विस्तार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में 27 नए मंत्री शामिल होंगे, जिनमें सिंधिया समर्थकों का दबदबा रहेगा। बुधवार को शिवराज चौहान ने कहा था- ‘मंथन से अमृत ही निकलता है। विष तो शिव पी जाते हैं।’ मंत्रिमंडल विस्तार से पहले शिवराज के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। सियासी गलियारों में यह भी चर्चा हो रही है कि शिवराज आज हो रहे मंत्रिमंडल विस्तार में सिंधिया समर्थकों के दबदबे से नाखुश हैं। यहां पढ़ें हर अपडेट…
लाइव अपडेट
11:09 AM, 02-Jul-2020
हरसूद विधानसभा से सात बार विधायक रहे विजय शाह ने शपथ ग्रहण किया।
11:08 AM, 02-Jul-2020
रहली विधानसभा सीट से गोपाल भार्गव ने शपथ ग्रहण किया।
11:07 AM, 02-Jul-2020
राष्ट्रगान के साथ शपथ ग्रहण की औपचारिक शुरुआत
राजभवन में राष्ट्रगान के साथ ही शपथ ग्रहण की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है।
11:04 AM, 02-Jul-2020
राजभवन पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए राजभवन पहुंच चुके हैं।
11:01 AM, 02-Jul-2020
28 मंत्री लेंगे शपथ
सूत्रों के मुताबिक यह साफ हो गया है कि कुल 28 मंत्री शिवराज मंत्रिमंडल में शपथ लेंगे। इसमें 20 कैबिनेट मंत्री होंगे और आठ राज्यमंत्री होंगे। बताया जा रहा है कि शिवराज कैबिनेट में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों का दबदबा होगा।
10:52 AM, 02-Jul-2020
कार्यक्रम स्थल पर भाजपा नेताओं का पहुंचना शुरू
राजभवन में कैबिनेट विस्तार की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर भाजपा के दिग्गज नेता पहुंचने लगे हैं।
10:43 AM, 02-Jul-2020
शिवराज को पसंद नहीं दो डिप्टी सीएम का प्रस्ताव!
हालांकि, सत्ता के गलियारों में यह चर्चा भी है कि दो उप मुख्यमंत्रियों का प्रस्ताव शिवराज सिंह को रास नहीं आ रहा है। उधर, नरोत्तम मिश्रा का कद भी मध्यप्रदेश सरकार में लगातार बढ़ रहा है। वे भाजपा के पुराने नेता भी हैं और ग्वालियर संभल प्रभाग में अच्छी पकड़ भी रखते हैं। इसके साथ ही वह कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं के करीबी भी हैं।
10:37 AM, 02-Jul-2020
लागू हो सकता है दो डिप्टी सीएम का फॉर्मूला
मध्य प्रदेश को इस बार दो उप मुख्यमंत्री मिल सकते हैं। कर्नाटक और उत्तर प्रदेश का फॉर्मूला मध्य प्रदेश में भी आजमाया जा सकता है। हालांकि, इसे लेकर स्थिति बुधवार शाम तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार इसका फैसला केंद्रीय नेतृत्व ही लेगा। अगर ऐसा होता है तो सिंधिया के करीबी तुलसी सिलावट और नरोत्तम मिश्रा को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।
10:31 AM, 02-Jul-2020
शपथ ग्रहण समारोह में ज्योतिरादित्य सिंधिया भी होंगे शामिल
राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल आ रहे हैं। भोपाल पहुंचने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया सबसे पहले राजभवन जाएंगे। वहां वह मंत्रियों के शपथ ग्रहण सामारोह में शामिल होंगे।
10:28 AM, 02-Jul-2020
नड्डा और शाह के अनुमोदन से तैयार हुई मंत्रियों की सूची
भाजपा से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल विस्तार की योजना में थोड़ा बदलाव कर भाजपा नेतृत्व ने हरी झंडी दे दी है। केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से तैयार मंत्रियों की अंतिम सूची के साथ राज्य के वरिष्ठ नेता विनय सहस्त्रबुद्धे भी भोपाल पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि इस सूची को गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नड्डा की अंतिम सहमति के बाद ही तैयार किया गया है।
10:23 AM, 02-Jul-2020
प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सुबह 11 बजे मंत्रियों को दिलाएंगी शपथ
मध्यप्रदेश की प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सुबह 11 बजे राजभवन में एक सादे समारोह में मंत्रिमंडल के नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी। यह शिवराज चौहान के मंत्रिमंडल की पहला विस्तार है और इसमें करीब 25-26 मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है।
10:09 AM, 02-Jul-2020
चौहान ने एक महीने चलाई अकेले सरकार
बता दें कि सिंधिया समर्थक छह मंत्रियों समेत 22 विधायकों के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद 20 मार्च को कमलनाथ को इस्तीफा देना पड़ा था और 15 महीने पुरानी कांग्रेस सरकार गिर गई थी। शिवराज चौहान ने इस साल 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के दौरान करीब एक महीने तक उन्होंने अकेले ही सरकार चलाई थी।
10:04 AM, 02-Jul-2020
शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की थी मुलाकात
मंत्रिमंडल विस्तार के लिए चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। सोमवार को नई दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग में राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी बताया था। इस दौरान चौहान के साथ मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और प्रदेश के संगठन महामंत्री सुहास भगत भी मौजूद थे।
09:56 AM, 02-Jul-2020
कांग्रेस से भाजपा में आए तीन लोगों को मंत्रिमंडल में मिल सकती है जगह
हरदीप सिंह डंग
बिसाहूलाल सिंह
एंदल सिंह कंसाना
09:55 AM, 02-Jul-2020
सिंधिया खेमे से नौ लोगों को मंत्रिमंडल में मिल सकती है जगह
राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव
महेंद्र सिंह सिसोदिया
प्रभुराम चौधरी
इमरती देवी
प्रद्युम्न सिंह तोमर
ओपीएस भदौरिया
गिरिराज दंडोतिया
सुरेश धाकड़ (राठखेड़ा)
बृजेंद्र सिंह यादव
कैबिनेट विस्तार में संभावित नामों की सूची को देख कर लगता है कि सिंधिया की पूरी मांग मान ली गई है। उन्होंने पार्टी को जितने भी नाम सुझाए थे, सभी को स्वीकार लिया गया है।
09:50 AM, 02-Jul-2020
भाजपा के 16, इनमें सात पुराने और नौ नए चेहरों को मिलेगा मौका
गोपाल भार्गव- रहली
भूपेंद्र सिंह
यशोधरा राजे सिंधिया- शिवपुरी
विजय शाह- हरसूद
जगदीश देवड़ा- मल्हारगढ़
बृजेंद्र प्रताप सिंह
विश्वास सारंग
प्रेम सिंह पटेल
इंदर सिंह परमार- शुजालपुर
ऊषा ठाकुर- महू
ओम प्रकाश सखलेचा- जावद
भारत सिंह कुशवाह- ग्वालियर ग्रामीण
रामकिशोर कांवरे- बालाघाट
मोहन यादव
अरविंद भदौरिया
राम खिलावन पटेल
09:39 AM, 02-Jul-2020
नए चेहरों पर दांव
शपथ ग्रहण कार्यक्रम सुबह 11 बजे होगा। शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट में नए चेहरों को भी मौका दिया जाएगा। कई पुराने दिग्गजों को मार्गदर्शक मंडल में भेजा जा सकता है। केंद्रीय नेतृत्व से मिले कुछ निर्देशों के साथ मध्यप्रदेश भाजपा प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे बुधवार को भोपाल पहुंचे थे।
09:32 AM, 02-Jul-2020
इन्हें मिल सकती है शिवराज कैबिनेट में जगह:-
इंदर सिंह परमार
राम किशोर कामवरे
रामखिलावन पटेल
यशोधरा
विजय शाह
भूपेंद्र सिंह
विश्वास
सारंग
मोहन यादव
जगदीश देवड़ा
गिरीश गौतम
अरविंद भदौरिया
उषा ठाकुर
भरत सिंह कुशवाहा
नंदिनी मरावी
गोपाल भार्गव
08:22 AM, 02-Jul-2020
मध्यप्रदेश: शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, गोपाल भार्गव ने ली शपथ
मंत्रिमंडल विस्तार से पहले शिवराज के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। सियासी गलियारों में यह भी चर्चा हो रही है कि शिवराज आज हो रहे मंत्रिमंडल विस्तार में सिंधिया समर्थकों के दबदबे से दुखी हैं?
बता दें कि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार की शाम मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार मित्तल ने उन्हें भोपाल स्थित राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शपथ दिलाई। मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का स्वास्थ्य सही न होने के चलते पटेल को यह अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

