Lightning Strikes In Bihar: 21 People Died Due To Lightning Strikes (Akashiya Bijli) In Bihar Patna And Samastipur | आकाशीय बिजली गिरने से 25 लोगों की मौत, समस्तीपुर में आठ और पटना में पांच लोगों की जान गई

  • पटना के दुल्हिन बाजार में वज्रपात की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गई
  • मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में भारी बारिश और वज्रपात के लिए अलर्ट जारी किया

दैनिक भास्कर

Jul 02, 2020, 04:57 PM IST

पटना. बिहार में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से 25 लोगों की मौत हो गई। समस्तीपुर में बिजली गिरने से आठ लोगों की मौत हुई। कटिहार में छह लोगों की मौत वज्रपात के चलते हुई। पटना के दुल्हिन बाजार में वज्रपात की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत हो गई। इसी तरह पूर्वी चंपारण में चार और शिवहर में दो व्यक्ति की मौत बिजली गिरने से हुई। 

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में भारी बारिश और वज्रपात के लिए अलर्ट जारी किया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आनंद शंकर ने कहा है कि अगले 48 घंटे तक राज्य के अधिकतर हिस्से में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। उन्होंने किसानों और आम लोगों से अपील किया है कि वे इस दौरान जहां तक संभव हो खुले में जाने से बचें। आकाश में बिजली चमके या फिर ठनका गिरने की आवाज आए तो पक्के मकान में शरण लें। 

कटिहार: वज्रपात की चपेट में आई महिला को उठाकर लाते परिजन।

मौसम विभाग के अनुसार भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर, सहरसा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर समेत 13 जिलों में शाम 7 बजे तक बारिश और वज्रपात की संभावना अधिक है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Private operators blink after Mamata Banerjee’s warning, to run buses from today

Thu Jul 2 , 2020
By: Express News Service | Kolkata | Updated: July 2, 2020 7:44:06 am With buses staying off the road over a demand to hike fares, commuters were facing a tough time. (Express file photo) A day after Chief Minister Mamata Banerjee’s ultimatum, private bus operators’ associations on Wednesday held talks […]

Breaking News

Recent Posts