Rohtak Faridabad (Haryana) Coronavirus 15242 Cases Update | Coronavirus Cases In Haryana District Wise Latest News Updates; Gurgaon Rewari Faridabad Hisar Kaithal Kurukshetra | 301 नए मामले आए, करनाल में 2 और पंचकूला में 1 मरीज की मौत, 60 की हालत नाजुक

  • प्रदेश में अभी तक 10,547 मरीज हुए डिस्चार्ज, गुरुवार को 48 को मिली छुट्टी
  • इस समय 4 हजार 455 एक्टिव मरीज प्रदेश के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती है

दैनिक भास्कर

Jul 02, 2020, 05:26 PM IST

पानीपत. हरियाणा में गुरुवार को 301 नए मरीजों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा 15,242 पहुंच गया है। प्रदेश में कोरोना की वजह से तीन मरीजों की मौत हो गई। करनाल में 67 साल के बुजुर्ग और 65 साल की महिला और पंचकूला में 76 साल की महिला ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। करनाल में कोरोना की वजह से अब तक 8 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं प्रदेश में संक्रमण से मौत का आंकड़ा 243 पर पहुंच गया है। गुरुवार को 48 मरीजों को छुट्टी मिली। इसके बाद अब तक 10 हजार 547 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 

गुरुवार को कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 4,455 पहुंच गई है। 60 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें से 41 ऑक्सीजन पर तो 19 वेंटिलेटर पर सांस ले रहे हैं। गुरुवार को प्रदेशभर में आए मरीजों की बात करें तो सोनीपत में 131, गुड़गांव में 61, करनाल में 41, झज्जर में 22, रेवाड़ी में 18, हिसार में 6, पानीपत में 6, पलवल में 4, नूंह में 4, चरखी दादरी में 3, जींद में 2, यमुनानगर में 2, सिरसा में 1 पॉजिटिव मरीज मिला है। ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो सोनीपत में 14, हिसार में 11, पलवल में 8, भिवानी में 8, नूंह में 4, पानीपत में 3 को छुट्टी मिली। 

अब तक 243 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 243 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 178 पुरुष और 62 महिला शामिल हैं। अभी तक गुड़गांव में 92, फरीदाबाद में 80, सोनीपत में 18, करनाल में 8, रोहतक और पानीपत में 7-7, हिसार में 6, रेवाड़ी में 5, झज्जर और जींद में 4-4, पलवल, अंबाला और भिवानी में 3-3, नारनौल, पंचकूला और चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।

प्रदेश में ये है कोरोना की स्थिति

  • प्रदेश में अमेरिका से लौटे 21 लोगों, 14 इटली के नागरिकों और 133 जमातियों को मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 15,242 पर पहुंच गया। गुड़गांव में 5524, फरीदाबाद में 3898, सोनीपत में 1339, रोहतक में 595, अम्बाला में 328, पलवल में 332, भिवानी में 441, करनाल में 366, हिसार में 238, महेंद्रगढ़ में 266, झज्जर में 284, रेवाड़ी में 314, नूंह में 204, पानीपत में 206, कुरुक्षेत्र में 129, फतेहाबाद में 119, पंचकूला में 112, जींद में 111, सिरसा में 109, यमुनानगर में 105, कैथल में 106, चरखी दादरी में 81 पॉजिटिव मिले। 
  • 14 इटली नागरिकों सहित कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 10,547 हो गया है। इनमें गुड़गांव में 4079, फरीदाबाद में 2581, सोनीपत में 831, रोहतक में 533, अम्बाला में 293, पलवल में 245, भिवानी में 185, करनाल में 211, हिसार में 172, महेंद्रगढ़ में 181, झज्जर में 186, रेवाड़ी में 96, नूंह में 166, पानीपत में 123, कुरुक्षेत्र में 103, फतेहाबाद में 90, पंचकूला में 91, जींद में 75, सिरसा में 86, यमुनानगर में 86, कैथल में 54, चरखी दादरी में 45 ठीक हो चुके हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Kolkata: Work with Centre to avoid conflict, Governor tells CM

Thu Jul 2 , 2020
By: Express News Service | Kolkata | Published: April 22, 2020 3:34:01 am CM Mamata Banerjee visited different places to create awareness against Corrona. Express photo. PARTHA PAUL Governor Jagdeep Dhankhar on Tuesday requested Chief Minister Mamata Banerjee to cooperate with the Centre and avoid confrontation amid the novel coronavirus […]

Breaking News

Recent Posts