कैट को चीनी सामानों के बहिष्कार में मिला ट्रांसपोर्टर और लघु उद्योगों का साथ

नई दिल्‍ली। कन्‍फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) को पिछले 10 जून से चलाए जा रहे चीनी सामानों के बहिष्कार के राष्ट्रीय अभियान ‘भारतीय सामान-हमारा अभिमान’ को समाज के सभी वर्गों का समर्थन मिलने लगा है। कैट के आह्वान पर अब किसान, ट्रांसपोर्टर, लघु उद्यम से जुड़े संगठनों ने चीनी सामानों के बहिष्कार का समर्थन किया है। कैट के राष्‍ट्रीय महामंत्री ने बताया कि इन संगठनों ने कहा है कि वे एक ओर चीनी उत्पादों का बहिष्कार करने के साथ ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनाने के लिए भारतीय सामानों के उत्पादन को भी बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित करेंगे। 

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने वीडियो कांफेंसिंग के जरिए गुरुवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इस संयुक्त पहल के गठन की घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों ने चीनी सामानों के बहिष्कार के लिए हाथ मिलाया है, ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि भारत किसी भी तरह से चीन पर निर्भर न रहे और अपने बाल पर ही देश में प्रतिस्पर्धी मूल्य पर गुणवत्ता के सामान के उत्पादन में निर्भर ही सके।

इस अवसर पर मौजूद विभिन्न वर्गों के नेताओं ने सर्वसम्मति से कहा कि चीन को जवाब देने के साथ स्थानीय संसाधनों के विकास को बढ़ावा देने के भी प्रयास किए जाएंगे। इन नेताओं ने एक स्वर में इसके प्रति प्रतिबद्दता जाहिर करते हुए कहा कि चीनी वस्तुओं के बहिष्कार और भारतीय वस्तुओं के उपयोग को अब बढ़ावा दिया जाएगा। ताकि, भारत में बदलाव लाया जा सके। कैट महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए कैट देशभर में अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, बुद्धिजीवियों के समूह आदि को भी इस अभियान से जोड़ेगा।

कैट के साथ ‘भारतीय सामान-हमारा अभिमान’ में जुड़ने वाले प्रमुख संगठनों में इंडियन सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन, राष्ट्रीय किसान मंच, कंज्यूमर ऑनलाइन फाउंडेशन, ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन, इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर स्‍माल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज, एमएसएम ईडेवलपमेंट फोरम, ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन, ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन, ऑल इंडिया कॉस्मेटिक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन, नॉर्थ ईस्ट डेवलपमेंट फ़ोरम, वुमन आंत्रप्रेन्‍योर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया आदि शामिल हैं। इन सभी संगठनों ने संयुक्त रूप से एक साथ एक मंच और बैनर के तले अपने स्वयं के क्षेत्रों में चीनी वस्तुओं के बहिष्कार के राष्ट्रीय अभियान का समर्थन करने का निर्णय लिया है।

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में योगदान देने वाले विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने एक साथ हाथ मिलाया है। उन्‍होंने कहा कि अब ये सुनिश्चित किया जाएगा कि भारत किसी भी तरह चीन पर निर्भर न रहे। साथ ही प्रतिस्पर्धी मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण सामानों के उत्पादन के मामले में हम आत्मनिर्भर होंगे। उन्‍होंने कहा कि देश में किसी चीज की कमी नहीं है। देश में पर्याप्त भूमि और कामगार संसाधन और तकनीक उपलब्ध है। इसका उपयोग अल्पावधि, मध्यावधि और दीर्घकालिक रणनीतिक नीति के तहत किया जाना चाहिए।

यह खबर भी पढ़े: अवनीत कौर ने ‘अलादीन’ को कहा अलविदा, बोलीं- अपनी जिंदगी के एक हिस्से को छोड़ रही हूं

यह खबर भी पढ़े: आलिया और ऋतिक को मिला ऑस्कर से न्योता, हंसल मेहता बोले- नेपोटिस्टिक एकेडमी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

U.S. Coronavirus Cases Hit Another High as Fauci Warns Daily Counts Could Soon Reach 100,000

Thu Jul 2 , 2020
By Robin Foster and E.J. MundellHealthDay Reporters WEDNESDAY, July 1, 2020 (HealthDay News) The number of new U.S. coronavirus cases broke yet another record on Tuesday, as the nation’s top infectious disease expert warned that daily counts could soon top 100,000 a day if the spread of COVID-19 isn’t slowed. […]

Breaking News

Recent Posts