कोलकाता में बढ़ रहा है तापमान, उत्तर बंगाल में भारी बारिश के आसार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में लगातार बारिश के बावजूद तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। इस बीच उत्तर बंगाल के विस्तृत इलाके में भारी बारिश के आसार हैं। 

अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है जो सामान्य से करीब पांच डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा उत्तर बंगाल के जिलों जैसे दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिमपोंग, अलीपुरद्वार, कूचबिहार में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। 

शुक्रवार को दार्जिलिंग और कालिमपोंग में भारी बारिश होगी। इसकी वजह से बाढ़ जैसे हालात और लैंडस्लाइडिंग की आशंका व्यक्त की गई है। रविवार तक इसी तरह से बारिश होती रहेगी। हालांकि राजधानी कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा आदि इलाके में फिलहाल कम बारिश होगी। इसलिए यहां तापमान भी बढ़ेगा और गर्मी से लोग बेहाल भी होंगे। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से करीब 4 डिग्री ज्यादा है।

बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में मानसून की वजह से निम्न दाब बना हुआ है जिसके कारण कोलकाता के आसमान में बादल छाए हुए हैं। इस वजह से बारिश तो हो ही रही है और तापमान भी बढ़ रहा है। बादल छाए होने की वजह से हवाएं गर्म होकर ऊपर नहीं उठ पा रही हैं जिसकी वजह से उमस हो रही है और लोग पसीने से परेशान हो रहे हैं। 

यह खबर भी पढ़े: नोरा फतेही के Instagram पर 14 मिलियन फॉलोअर्स, एक्ट्रेस ने खुशी में किया बेली डांस

यह खबर भी पढ़े: यूजर्स पर मेहरबान हो रहा है Reliance Jio, बहुत कम रेट में दे रहा है बड़े बेनिफिट्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

সরোজ খানকে কবরস্থ করার পর কান্নায় ভেঙে পড়লেন মাস্টারজির মেয়ে

Fri Jul 3 , 2020
আকষ্মিক মৃত্যুর খবরে সরোজ খানের পরিবারে পাশপাশি শোকের ছায়া নেমে এসেছে বলি তারকাদের মধ্যেও।  Source link

Breaking News

Recent Posts