Pakistan Ptv News Fires 2 Journalists For Showing Kashmir As Part Of India – पाकिस्तान: कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाने पर पीटीवी न्यूज ने दो पत्रकारों को नौकरी से निकाला

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर Free में
कहीं भी, कभी भी।

70 वर्षों से करोड़ों पाठकों की पसंद

ख़बर सुनें

पाकिस्तान सरकार द्वारा संचालित सरकारी टीवी न्यूज एजेंसी पीटीवी न्यूज ने कश्मीर को भारत के हिस्से के रूप में दिखाने के आरोप में दो पत्रकारों को नौकरी से निकाल दिया है। दरअसल, न्यूज एजेंसी का कहना है कि दोनों ने गलत नक्शे को टीवी पर प्रसारित किया है। 

यह घटना छह जून को हुई और इस मुद्दे को आठ जून को संसद में उठाया गया। इसके बाद सीनेट के अध्यक्ष सादिक संजरानी ने इस मुद्दे को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की स्थायी समिति को भेज दिया था। 

पाकिस्तान टेलीविजन (पीटीवी) प्रबंधन ने सात जून को सोशल मीडिया पर कहा था कि वह मामले की जांच कर रहा है और इस बड़ी गलती के लिए जो भी जिम्मेदार होगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद प्रबंधन ने 10 जून को अपने दो कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। 

पीटीवी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘पीटीवी न्यूज पर छह जून को पाकिस्तान के नक्शे की गलत छवि की जांच के लिए नामित जांच समिति की सिफारिशों पर सख्त कदम उठाते हुए, पीटीवी प्रबंधन ने दो अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदार पाया है।’ इसने उन कर्मचारियों की पहचान जारी नहीं की है जिन्हें बर्खास्त किया गया है, लेकिन कहा है कि पीटीवी प्रबंधन लापरवाही के लिए शून्य सहिष्णुता रखता है।

इससे पहले, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी और मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने भी इस संबंध में कार्रवाई की मांग की। बता दें कि, पड़ोसी मुल्क अपने आधिकारिक नक्शे में कश्मीर को अपने हिस्से के रूप में दिखाता है। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

2 officers suspended for teaching black skin is ugly in Bengal school, Kolkata News in Hindi

Fri Jun 12 , 2020
1 of 1 khaskhabar.com : शुक्रवार, 12 जून 2020 2:27 PM कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बर्दवान जिले में स्कूल के दो अधिकारियों को एक ऐसी किताब से पढ़ाने के आरोप में निलंबित कर दिया है, जिसमें काले रंग के लोगों को ‘बदसूरत’ बताया गया है। यह मामला नस्लीय और […]

Breaking News

Recent Posts