संकट से निपटने के लिए बंगाल सरकार ने लागू की मजबूत आर्थिक नीति : ममता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को दावा किया है कि “अम्फन” चक्रवात और कोरोना वायरस की वजह से उपजे आर्थिक संकट से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने मजबूत नीति अपनाकर उसे लागू किया, जिसका लाभ मिला है। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को एक ट्वीट कर दावा किया कि राज्य सरकार की आर्थिक रणनीति की वजह से ही वर्तमान में प्रदेश में बेरोजगारी दर देश के औसत से कहीं कम है। उन्होंने कहा कि “हमने कोविड-19 की तबाही से निपटने के लिए एक मजबूत आर्थिक रणनीति बनाकर लागू की है। इसके सबूत जून 2020 के महीने में पश्चिम बंगाल की बेरोजगारी दर में निहित हैं। इस दौरान राज्य में बेरोजगारी दर 6.5 फीसदी रही, जबकि पूरे देश का बेरोजगारी दर 11 फीसदी रहा। उत्तर प्रदेश में 9.6 फीसदी और हरियाणा में 33.6 फीसदी रही है। ये आंकड़े सीएमआईई द्वारा जारी किए गए हैं।” 

उल्लेखनीय है कि चक्रवात का संकट शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक आर्थिक टास्क फोर्स का गठन किया था, जिसमें नोबेल विजेता अभिजीत विनायक बनर्जी को रखा गया था। इस टीम का मुख्य काम था महामारी की वजह से उपजे आर्थिक संकट से निपटने के लिए रणनीति बनाकर सरकार को सुझाव देना। उसी के मुताबिक बंगाल सरकार ने कई कदम उठाए, जिसके आधार पर राज्य में बेरोजगारी दर कम होने के दावे किए जा रहे हैं।

यह खबर भी पढ़े: सोनू निगम और भूषण कुमार विवाद पर बोले मीका सिंह, दोनों बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की तरह हैं

यह खबर भी पढ़े: सावधान: जरूरत से ज्यादा टाइट जींस पहनने से पेट के ऊपर पड़ता है बहुत अधिक दबाव, हो सकती हैं ये बड़ी दिक्क़ते



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sushant Singh Rajput Death: Cloth Used By The Actor During Suicide To Undergo ‘Tensile Strength’ Test

Sat Jul 4 , 2020
নিজস্ব প্রতিবেদন : সুশান্ত সিং রাজপুতের মৃত্যুর পর ময়নাতদন্তের রিপোর্ট থেকে ভিসেরা রিপোর্ট, একের পর এক তথ্য হাতে আসছে পুলিসের। অভিনেতার ময়নাতদন্তের রিপোর্টে যেমন কোনও গলদ চোখে পড়েনি, তেমনি ভিসেরা রিপোর্টেও মেলেনি কোনও বিষক্রিয়ার প্রভাব। অর্থাত গলায় ফাঁস দেওয়ার ফলে দমবন্ধ হয়েই সুশান্তের মৃত্যু হয়েছে বলে এখনও পর্যন্ত মনে করছে […]

Breaking News

Recent Posts