Gurgaon Haryana Corona Cases Today | Haryana Coronavirus Unlock 2.0 District-Wise Updates; Gurugram Faridabad Sonipat Palwal Karnal Fatehabad Sirsa Latest News | गुड़गांव में मास्क न पहनने वालों पर पुलिस की सख्ती, 6 हजार लोगों के चालान कटे

  • केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने एनसीआर के जिलों और प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना नियंत्रण के लिए बैठक की
  • इसमें टेस्टिंग के साथ-साथ रैपिड एंटीजन टेस्टिंग को भी बढ़ाने पर निर्णय लिया गया है

दैनिक भास्कर

Jul 04, 2020, 11:22 AM IST

पानीपत/गुड़गांव. हरियाणा अनलॉक-2 का चौथा दिन है। पूरे प्रदेश में मास्क न लगाने वालों पर पुलिस की सख्ती जारी है। प्रदेशभर में पुलिस धड़ल्ले से ऐसे लोगों के चालान काट रही है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले गुड़गांव की बात करें तो यहां पुलिस ने बीते दिनों में मास्क न पहनने वाले 6 हजार लोगों के चालान काटे हैं। ये चालान पुलिस ने काटे हैं। इसके अलावा सरकारी विभाग के कार्यालय प्रमुखों को भी इसके लिए अधिकृत किया गया है। 

अब गुड़गांव में करीब 3 हजार लोगों का होगा कोरोना टेस्ट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा एनसीआर के जिलों और प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना नियंत्रण के लिए की गई बैठक में टेस्टिंग बढ़ाने को लेकर फैसला लिया गया था। इसके बाद अब गुड़गांव जिला प्रशासन ने टेस्टिंग को प्रतिदिन 3 हजार तक लेकर जाने का फैसला किया है। इसके लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। सामान्य टेस्टिंग के साथ-साथ रैपिड एंटजीन टेस्टिंग को भी बढ़ाया जाएगा। 

अब तक 255 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 255 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 187 पुरुष और 64 महिला शामिल हैं। अभी तक गुड़गांव में 96, फरीदाबाद में 87, सोनीपत में 18, रोहतक व करनाल में 8-8, पानीपत व हिसार में 7, रेवाड़ी में 5, झज्जर व जींद में 4-4, पलवल, अंबाला व भिवानी में 3-3 तथा नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।

प्रदेश में ये है कोरोना की स्थिति:

  • प्रदेश में अमेरिका से लौटे 21 लोगों, 14 इटली के नागरिकों और 133 जमातियों को मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 16,003 पर पहुंच गया। इनमें गुड़गांव में 5699, फरीदाबाद में 4184, सोनीपत में 1385, रोहतक में 641, अम्बाला में 348, पलवल में 339, भिवानी में 441, करनाल में 367, हिसार में 253, महेंद्रगढ़ में 285, झज्जर में 313, रेवाड़ी में 352, नूंह में 227, पानीपत में 220, कुरुक्षेत्र में 137, फतेहाबाद में 122, पंचकूला में 120, जींद में 114, सिरसा में 119, यमुनानगर में 105, कैथल में 110, चरखी दादरी में 87 पॉजिटिव मिले। 
  • 14 इटली के नागरिकों समेत कोरोना को मात देने वालों का प्रदेश में आंकड़ा 11,691 हो गया है। इनमें गुड़गांव में 4426, फरीदाबाद में 3174, सोनीपत में 860, रोहतक में 533, अम्बाला में 311, पलवल में 252, भिवानी में 185, करनाल में 244, हिसार में 188, महेंद्रगढ़ में 191, झज्जर में 209, रेवाड़ी में 114, नूंह में 171, पानीपत में 133, कुरुक्षेत्र में 107, फतेहाबाद में 94, पंचकूला में 92, जींद में 88, सिरसा में 90, यमुनानगर में 95, कैथल में 54, चरखी दादरी में 45 ठीक हो चुके हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

GLOBAL MARKETS - Asian shares hit 4-month high as US, China recoveries gather pace

Sat Jul 4 , 2020
By: Reuters | Tokyo | Published: July 3, 2020 1:33:00 pm A visitor takes a photo of screens displaying stock indices at the Tokyo Stock Exchange (TSE), operated by Japan Exchange Group Inc. (JPX), in Tokyo, Japan, on Monday, March 11, 2018. Photographer: Toru Hanai/Bloomberg Asian shares rallied to a […]

Breaking News

Recent Posts