घर में लगी आग में जिंदा जल गए मां बेटी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पर्णश्री थाना इलाके में घटी एक भयावह दुर्घटना में मां-बेटी आग में जिंदा जल गए हैं। मृतकों की पहचान 68 साल की सोमा मित्रा और 42 साल की काकोली मित्रा के तौर पर हुई है। घटना शनिवार दोपहर 12:30 बजे की है। पुलिस ने बताया कि 9/4/1 द्विजन मुखर्जी रोड में स्थित इनके दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई थी। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। आग इस तरह से फैलने लगी थी कि मां बेटी घर से बाहर नहीं निकल सके और उसी में फंस गए थे। आखिरकार जब आग बुझी तब एक कमरे के अंदर से दोनों का बुरी तरह झुलसा हुआ शव बरामद किया गया। इन्हें विद्यासागर स्टेट जनरल अस्पताल ले जाया गया है जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आग कैसे लगी है, फिलहाल स्पष्ट नहीं है। प्रारंभिक तौर पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। कोलकाता पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। मृतकों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।

यह खबर भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुंबई पुलिस ने कंगना रनौत को पूछताछ के लिए बुलाया? अब एक्ट्रेस का आया ये जवाब

यह खबर भी पढ़े: PM मोदी के अचानक बॉर्डर पर पहुँचाने को लेकर अमित शाह ने दिया बड़ा बयान, कहा- प्रधानमंत्री के लद्दाख दौरे से ऊंचा होगा वीर सैनिकों का मनोबल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Raj Thackeray clarifies that his party is not involved in any controversies related to Sushant Singh Rajput  : Bollywood News

Sat Jul 4 , 2020
Sushant Singh Rajput’s untimely demise led to the revival of the debate around nepotism in Bollywood. Netizens also got into a heated argument on the difference in treatment between insiders and outsiders. Recently there were reports of politician Raj Thackeray’s party Maharashtra Navnirman Sena appealing artists to inform them if […]

Breaking News

Recent Posts