Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | एक दिन में रिकॉर्ड 24018 मरीज बढ़े, देश में अब तक 6.73 लाख केस; संक्रमण के मामले में आज रूस को पीछे छोड़ देगा भारत

  • दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देशों में अमेरिका पहले और ब्राजील दूसरे स्थान पर है
  • रूस में 6 लाख 74 हजार 515 केस, जो भारत से सिर्फ 611 ज्यादा; रूस में अब तक 10 हजार 20 मौतें
  • देश में कोरोना से अब तक 19 हजार 279 मौतें, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 8671 की जान गई

दैनिक भास्कर

Jul 05, 2020, 12:34 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 लाख 73 हजार 947 हो गई है। शनिवार को रिकॉर्ड 24018 मरीज बढ़े और 14 हजार 327 ठीक भी हो गए। covid19india.org के मुताबिक, महाराष्ट्र में 7074 पॉजिटिव मिले। राज्य में 2 लाख से ज्यादा मरीज हो गए, जबकि 8671 लोगों की मौत हो चुकी है।

उधर, भारत और रूस के बीच संक्रमितों का अंतर 611 बचा है। हम आज रूस को पीछे छोड़कर मरीजों के मामले में तीसरे स्थान पर आ जाएंगे। अभी अमेरिका पहले और ब्राजील दूसरे स्थान पर है। इन दोनों देशों के बाद भारत में ही रोजाना संक्रमण के सबसे ज्यादा नए केस आ रहे हैं।

कोरोना अपडेट्स: 

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ट्वीट कर बताया, ‘राजधानी में अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को संख्या लगातार कम हो रही है। ज्यादा से ज्यादा लोग घर पर ठीक हो रहे हैं। पिछले हफ्ते रोजाना 2300 से मरीज सामने आए। अस्पतालों में 9900 बेड्स अभी खाली हैं।’  
  • कर्नाटक के कुलबर्गी में आज पूर्ण लॉकडाउन देखा जा रहा है। राज्य सरकार ने पूरे राज्य में 2 अगस्त तक सभी रविवार को पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है। 
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने आज बताया कि चार जुलाई तक 97 लाख 89 हजार 66 टेस्ट किए जा चुके हैं। शनिवार को एक दिन में 2 लाख 48 हजार 934 सैंपल टेस्ट किए गए।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 24 हजार 850 मामले सामने आए हैं और 613 की मौत हो गई। इसके साथ देश में मरीजों की कुल संख्या 6 लाख 73 हजार 165 हो गई। इनमें में से 2 लाख 44 हजार 814 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, 4 लाख 9 हजार 83 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, अब तक 19 हजार 268 लोगों की मौत हो चुकी है।

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश: यहां शनिवार को 307 नए मरीज सामने आए और 5 की जान गई। भोपाल में 51, इंदौर में 34, मुरैना में 78 पॉजिटिव केस बढ़े। राज्य में संक्रमितों की संख्या 14 हजार 604 हो गई, इनमें से 2772 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 398 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र: राज्य की पुलिस ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में विभाग के 30 कर्मचारी पॉजिटिव मिले। वहीं, 4 की मौत हो गई। इसके साथ, अब तक 5205 जवान, अफसर और अन्य स्टाफ संक्रमित हो चुका है। इनमें से 4071 मरीज ठीक भी हो गए हैं। 

उत्तरप्रदेश:  बहराइच में रविवार सुबह 5 पॉजिटिव मिले। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 134 हो गई है। उधर, बलरामपुर में दो स्वास्थ्यकर्मी और एक बैंक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में 91 संक्रमित हो गए हैं। इस बीच खबर है कि मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह के बाद अब आयुष राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

राजस्थान: राजस्थान में रविवार को 224 मामले सामने आए। प्रतापगढ़ में 48, पाली में 33, जयपुर में 31, अलवर में 23, जालौर में 18, बीकानेर में 12, भरतपुर में 8, अजमेर, दौसा और झुंझुनू में 7-7, राजसमंद में 6, कोटा में 5, बारां और उदयपुर में 4-4, भीलवाड़ा, झालावाड़ और टोंक में 3-3, चूरू और डूंगरपुर में 1-1 मरीज मिला। वहीं, संक्रमण से 6 लोगों की जान भी चली गई। इनमें जोधपुर में 4, कोटा और उदयपुर में 1-1 मरीज की मौत हुई। इसके बाद राज्य में कुल मौत का आंकड़ा 453 पर पहुंच गया।

बिहार: यहां शनिवार को 349 संक्रमित मिले और 4 लोगों की मौत हुई। पटना में 24, सहारसा में 53 और मुजफ्फरपुर में 44 केस बढ़े। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 11 हजार 457 हो गई, इनमें से 2881 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 88 ने जान गंवाई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

A plasma bank is being set up at the first Medica Hospital in Kolkata

Sun Jul 5 , 2020
পরবর্তী খবর পেটের ভিতর প্রতিটি অঙ্গে পচন, মৃত্যুর মুখ থেকে বিরল রোগে আক্রান্ত রোগীকে ফেরালেন চিকিৎসক Source link

Breaking News

Recent Posts