Nepal Border Issue; Firing from Nepal in Bihar, one man killed | नेपाल के सैनिकों ने बिहार बॉर्डर पर खेत में काम कर रहे लोगों पर फायरिंग की; 1 की मौत, 3 घायल

  • बिहार के सीतामढ़ी के पास जानकीनगर बॉर्डर पर फायरिंग
  • दो घायलों को सीतामढ़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर

दैनिक भास्कर

Jun 12, 2020, 03:01 PM IST

नई दिल्ली. भारत और नेपाल के बीच जारी सीमा विवाद के बीच शुक्रवार को अहम खबर सामने आई। नेपाल की तरफ से बिहार के जानकीनगर बॉर्डर पर फायरिंग हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई। तीन घायल हुए। दो लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। जानकीनगर बॉर्डर बिहार के सीतामढ़ी जिले में आता है। 

एसएसबी के डीजी कुमार राजेश चंद्रा ने न्यूज एजेंसी से कहा, “नेपाल के सैनिकों ने करीब 15 राउंड फायर किए। इनमें से 10 राउंड हवा में फायर किए गए। एक व्यक्ति की मौत हुई। तीन घायल हैं।” सीतामढ़ी से लगी बिहार सीमा पर गोली लगने से मौत की यह पहली घटना है। इससे पहले मारपीट की घटनाएं जरूर हुई हैं।

खेत में काम कर रहे थे लोग

जानकारी के मुताबिर, घटना सीतामढ़ी के सोनबरसा बॉर्डर इलाके के जानकीनगर गांव की है। यहां सीमा के पास कुछ लोग खेत में काम रहे थे। इसी दौरान नेपाल की ओर से फायरिंग की गई। फायरिंग में जानकीनगर टोले लालबन्दी निवासी 25 साल के डिकेश कुमार की मौत हो गई। तीन लोग घायल हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है। सभी को सीतामढ़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से सीमा पर तनाव है। 

भारत और नेपाल में सीमा विवाद चल रहा
भारत और नेपाल में सीमा विवाद के कारण रिश्ते तनावपूर्ण हैं। आठ मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिपूलेख से धाराचूला तक बनाई गई सड़क का उद्घाटन किया था। इसके बाद नेपाल ने लिपूलेख को अपना हिस्सा बताते हुए विरोध किया था। 18 मई को नेपाल ने नया नक्शा जारी किया। इसमें भारत के तीन इलाके लिपूलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी को अपना हिस्सा बताया।

नेपाल नए नक्शे को अपने संविधान में शामिल करने जा रहा है। दूसरी तरफ, भारत ने साफ कर दिया है कि नेपाल का दावा ऐतिहासिक साक्ष्यों पर आधारित नहीं है। 

एसएसबी ने क्या कहा?

भारत और नेपाल के बीच सीमा पर सुरक्षा की जिम्मेदारी सशस्त्र सीमा बल की है। शुक्रवार की घटना पर एसएसबी आईजी (बिहार सेक्टर) ने कहा- सीतामढ़ी में फायरिंग की खबर है। यह इलाका नेपाल सीमा से लगा हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि फायरिंग नेपाल की तरफ से हुई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

kashmir: পাক মানচিত্রে কাশ্মীর ভারতের, 'ভুল' করায় ২ সাংবাদিককে বরখাস্ত করল PTV নিউজ - pakistan's state-run ptv news fires 2 journalists for showing kashmir as part of india

Fri Jun 12 , 2020
হাইলাইটস পাকিস্তানের সরকারি খবরের চ্যানেল পিটিভি-তে দেখানো একটি মানচিত্রে কাশ্মীরকে ভারতের অংশ হিসেবে দেখানো হয়েছিল। যে দুই সাংবাদিকের হাতে এই ঘটনাটি ঘটে, তাঁদের বরখাস্ত করে দেওয়া হল। ৬ জুনের এই ঘটনাটি ৮ জুন তোলা হয় পাকিস্তানের সংসদে। এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: পাকিস্তানের সরকারি খবরের চ্যানেল পিটিভি-তে দেখানো একটি মানচিত্রে কাশ্মীরকে […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts