Nadda attacks rahul says he continues to question the valour of our armed forces | जेपी नड्डा का राहुल पर हमला, कहा- ‘राहुल गिरा रहे सेना का मनोबल’

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को कहा कि वायनाड सांसद रक्षा मामलों की संसद की स्थायी समिति की ‘एक भी बैठक’ में शामिल नहीं हुए, लेकिन देश का ‘मनोबल’ गिराने और सशस्त्र बलों के शौर्य पर सवाल उठाने का काम लगातार कर रहे हैं.

राहुल गांधी के रक्षा मामलों की संसद की स्थायी समिति की एक भी बैठक में शामिल न होने की खबर के बाद नड्डा की यह प्रतिक्रिया सामने आई है.

भाजपा के इस हमले पर कांग्रेस की अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘राहुल गांधी रक्षा मामलों की संसद की स्थायी समिति की एक भी बैठक में शामिल नहीं हुए.लेकिन दुख की बात है कि वे देश का मनोबल गिराने, सशस्त्र बलों के शौर्य पर सवाल उठाने के साथ-साथ वो सभी काम कर रहे हैं जो एक जिम्मेदार विपक्षी नेता को नहीं करने चाहिए.’

ये भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: दिल्ली हिंसा से पहले बना था ‘दंगों का रजिस्टर’, जानिए इसमें क्या-क्या है दर्ज

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘राहुल गांधी का ताल्लुक उस गौरवशाली वंश परम्परा से है जहां रक्षा के लिए समिति नहीं बल्कि कमीशन मायने रखता है. कांग्रेस में कई ऐसे योग्य सदस्य हैं जो संसदीय मामलों की जानकारी रखते हैं लेकिन एक शाही परिवार कभी भी वैसे नेताओं को आगे बढ़ने नहीं देगा.’

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार की आलोचना करते रहते हैं. पूर्वी लद्दाख में सीमा पर चीन के साथ जारी गतिरोध पर भी उन्होंने सरकार के खिलाफ आक्रामक रवैया अपना रखा है. भाजपा ने इस मामले में पलटवार करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर सेनाओं का मनोबल गिराने का आरोप लगाया है.

ये भी देखें:



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Kolkata: Gadget demand soars on virtual wings | Kolkata News

Mon Jul 6 , 2020
KOLKATA: Nilanjana Goenka, the mother of a Class III boy, had to recently shell out Rs 40,000 to buy a laptop so that her son’s online classes were not disrupted. Her husband had to resume work and could no longer spare his laptop. Nilanjana, a homemaker, initially tried to get […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts