Bollywood News In Hindi : Sushant Singh Rajput Dil Bechara Co-Star Deepak Kalra on Nepotism | नेपोटिज्म को नहीं मानते फिल्म में सुशांत के को-स्टार दीपक कालरा, बोले- लोग मौके का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे

दैनिक भास्कर

Jul 06, 2020, 07:32 PM IST

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हो गया। उनकी मौत के बाद नेपोटिज्म और खेमेबाजी का मुद्दा फिर गर्मा गया है और लोगों ने बॉलीवुड के कई बड़े बैनरों के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ रखा है। हालांकि दिल बेचारा में सुशांत के साथ नजर आने वाले एक्टर दीपक कालरा इन सब बातों से इत्तेफाक नहीं रखते। उनका कहना है कि कोई भी चीज आपको अपने सपने पूरे करने से नहीं रोक सकती।

एंटरटेनमेंट वेबसाइट कोईमोई के साथ बातचीत में नेपोटिज्म के मुद्दे पर दीपक ने कहा, ‘जिंदगी जीने के दो तरीके होते हैं, या तो जो हो रहा है वो होने दो, या कुछ करो उसको बदलने के लिए। अगर नेपोटिज्म है तो है, लेकिन ये आपको अपने सपने पूरा करने से नहीं रोक सकता। ये आप पर है कि आप इसे किस तरह लेते हैं।’

खुद पर भरोसा होना चाहिए

आगे उन्होंने कहा, ‘या तो आप ये कह सकते हैं कि यार यहां तो सिर्फ स्टार किड्स को मौका मिलता है, मैं तो कुछ कर ही नहीं पाउंगा। या फिर आप कह सकते हैं, उनका मौका मिलता होगा, लेकिन मैं भी बनूंगा जो मुझे बनना है। मुझे खुद पर भरोसा है। रास्ता थोड़ा मुश्किल जरूर होगा, लेकिन नामुमकिन नहीं।’

कुछ लोग फायदा उठाने की कोशिश कर रहे

सुशांत की मौत को लेकर करण जौहर, सलमान खान और आलिया भट्ट जैसे सितारों को ट्रोल किए जाने के सवाल पर दीपक ने कहा, ‘मैं व्यक्तिगत रूप से उन कहानियों और आरोपों पर विश्वास नहीं करता। बहुत से लोग खराब स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर सेलेब्स सोशल मीडिया पर कमेंट सेक्शन बंद कर देते हैं या उनके अकाउंट को प्राइवेट कर देते हैं, तो ये उनकी पसंद है।’

तीन दिन पहले दीपक ने इस वीडियो को शेयर करते हुए सुशांत को याद किया था…

सुशांत को लेकर की दीपक की कुछ अन्य पोस्ट्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

হাতিবাগানের সুশীল বাবুর ঘরে লুকিয়ে অন্য কলকাতা, রোজ দেখেন তাঁর প্রিয় বাইনোকুলারে

Mon Jul 6 , 2020
অয়ন ঘোষাল: হাতিবাগানের গলি তস্য গলি পেরিয়ে ৭/বি শ্যাম মিত্র লেন। এই বাড়িতেই ৯৫ বছরের সুশীল কুমার চট্টোপাধ্যায়ের বাস। বেতার যন্ত্রী সুশীল বাবু ব্রিটিশ পুলিস ও গোয়েন্দাদের চোখে ধুলো দিয়ে নিজের তৈরি হাই ফ্রিকোয়েন্সি মডিউলার বেতার যন্ত্রে এই ছোট্ট ঘরে বসে নেতাজি সুভাষচন্দ্র বসুর দেশবাসীর উদ্দেশে সিঙ্গাপুর থেকে দেওয়া ভাষণ […]

Breaking News

Recent Posts