- 1550 लोग रिकवर होकर घर पहुंचे, 39 लोगों की जा चुकी है कोरोना से जान
दैनिक भास्कर
Jul 06, 2020, 10:43 PM IST
भरतपुर. (आदर्श मधुकर)। जिले में कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। सोमवार को जिले में 64 और कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं। नए पॉजिटिव केसों में सर्वाधिक शहर में सेवर आइसोलेशन जेल के 11 बंदी हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में बयाना के 18 लोग संक्रमित मिले हैं। इस प्रकार भरतपुर शहर में 28 और ग्रामीण क्षेत्रों में 37 लोग नए संक्रमित हुए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कप्तान सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 1834 पॉजिटिव केस निकले हैं, जिनमें से 1550 कोरोना मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। रिकवर होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इनके साथ ही जिले में रिकवरी रेट भी बढ़कर 84.51% तक पहुंच गई है। अब तक कोरोना से 39 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में कोविड केयर सेंटर में 44 और आरबीएम अस्पताल में 79 लोग भर्ती हैं।
ये आए नए मामले
भरतपुर शहर के नए 28 पॉजिटिव केस
- सेवर जेल – 11
- मथुरा गेट – 01
- कोतवाली थाना -01
- जसवंत नगर -01
- अनाह गेट- 04
- दही वाली गली -01
- गुलाल कुंड- 02
- पुलिस लाइन- 01
- नदिया मोहल्ला- 01
- गोवर्धन गेट -01
- राजेंद्र नगर -02
- पुरोहित मोहल्ला 01
- अलवर (भर्ती आरबीएम हॉस्पिटल भरतपुर)- 01
कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र के 37 पॉजिटिव
- रूपबास-01
- बयाना-18
- कामां- 03
- डीग- 09
- सेवर- 01
- कुम्हेर-01
- भुसावर -03
- पहाड़ी -01