कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को एक मोबाइल ऐप को पेश किया जो दस्तावेजों को स्कैन कर सकता है। यह ऐप राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा बनाया गया है। ऐप को पेश करते हुए बनर्जी ने कहा यह देशभक्ति का द्योतक है। चीन के उत्पादों का बहिष्कार करने के आह्वान के बीच केंद्र सरकार द्वारा 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाये जाने के कुछ दिन बाद ही पश्चिम बंगाल सरकार ने ‘सेल्फ स्कैन’ ऐप शुरू किया है।
ऐप की शुरुआत करने के बाद बनर्जी ने कहा, “मैं हमेशा अपने देश में बना ऐप इस्तेमाल करना चाहूंगी। यह देशभक्ति का द्योतक है। जो आज पश्चिम बंगाल सोचता है वह कल दुनिया सोचती है।
यह खबर भी पढ़े: दिल को छू लेने वाला है सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर
यह खबर भी पढ़े: प्रेमी के साथ मिलकर अवैध संबंधों की बलि चढा दिया अपना पति, तीन गिरफ्तार

