Consumer News In Hindi : IRCTC Special trains update: Indian Railways to run more special trains from Delhi | भारतीय रेलवे की जल्द ही दिल्ली से और स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना, 40 नई ट्रेनों के चलने की उम्मीद

  • अगर इसे मंजूरी मिल जाती है तो भारतीय रेलवे जल्द ही इन अतिरिक्त आईआरसीटीसी स्पेशल ट्रेनों को चलाना शुरू कर देगी
  • भारतीय रेलवे ने इस तरह का एक प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा है

दैनिक भास्कर

Jul 06, 2020, 09:41 PM IST

नई दिल्ली. भारतीय रेलवे जल्द ही और ज्यादा स्पेशल ट्रेनों को चलाने की योजना बना रहा है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली से अन्य शहरों के लिए 40 नई ट्रेनों को चलाया जाएगा। भारतीय रेलवे ने इस तरह का एक प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा है।

ट्रेनों के रुकने और रूट्स को लेकर अभी तक फैसला नहीं हो पाया है।​​​​​​

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रेलवे ने 40 स्पेशल ट्रेनों की एक लिस्ट मंत्रालय को भेजी है। अगर इसे मंजूरी मिल जाती है तो भारतीय रेलवे जल्द ही इन अतिरिक्त आईआरसीटीसी स्पेशल ट्रेनों को चलाना शुरू कर देगी। रेलवे विभाग इसके लिए यात्रियों की संख्या और ट्रेनों के रूट्स की योजना बना रहा है। हालांकि स्पेशल ट्रेन चलाने से पहले कोविड की जांच होगी और उसके खर्चे तथा अन्य को देखा जाएग। ट्रेनों के रुकने और रूट्स को लेकर अभी तक फैसला नहीं हो पाया है।

यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग से गुजरना होगा

रिपोर्ट के अनुसार, आईआरसीटीसी की स्पेशल ट्रेनें पहले भी इसी तरह चलती रही हैं। नई सेवाओं को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा और इन ट्रेनों से यात्रा करनेवालों को भी 90 मिनट पहले स्टेशन पर पहुंचना होगा। यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग से गुजरना होगा। भारतीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या को भी कंट्रोल करने के रास्तों के बारे में सोच रहा है। इस विशेष ट्रेन का टिकट 120 दिन पहले बुक किया जा सकता है। इन ट्रेनों में कुछ सीटों को यात्रियों के लिए तत्काल कोटा के रूप में रखा जाएगा।

दिल्ली से चलेगी आईआरसीटीसी स्पेशल ट्रेन- 

  • नई दिल्ली – अमृतसर ट्रेन
  • पुरानी दिल्ली – फिरोजपुर ट्रेन
  • दिल्ली सराय रोहिल्ला – पोरबंदर ट्रेन
  • दिल्ली – भागलपुर ट्रेन
  • नई दिल्ली – चंडीगढ़ ट्रेन
  • दिल्ली – गाजीपुर सिटी ट्रेन (बलिया होते हुए)

दिल्ली के लिए आईआरसीटीसी की स्पेशल ट्रेन-

  • जोधपुर – दिल्ली
  • कामाख्या – दिल्ली 
  • डिब्रूगढ़ – नई दिल्ली 
  • गोरखपुर – दिल्ली ट्रेन
  • इंदौर – नई दिल्ली ट्रेन
  • मुजफ्फरपुर – आनंद विहार, कोविड कोच (यह स्पेशल ट्रेन पुरानी दिल्ली भी जाएगी)
  • हबीबगंज – नई दिल्ली ट्रेन
  • मधुपुर – पुरानी दिल्ली ट्रेन

वाया दिल्ली आईआरसीटीसी की स्पेशल ट्रेन-

  • कोटा-देहरादून – नंदा देवी ट्रेन
  • डिब्रूगढ़ –  अमृतसर ट्रेन
  • डिब्रूगढ़ – लालगढ़ ट्रेन
  • मुजफ्फरपुर – पोरबंदर ट्रेन
  • यशवंतपुर- बीकानेर ट्रेन

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Jinping's critic Xu arrested, said - One man spread corona across the country with power | राष्ट्रपति जिनपिंग के आलोचक प्रो. झंगरुन गिरफ्तार, उन्होंने कहा था- वन मैन सत्ता से देशभर में कोरोना फैला

Tue Jul 7 , 2020
जू झंगरुन शिघुआ यूनिवर्सिटी में कानून के प्रोफसर हैं, पुलिस ने सोमवार को उन्हें घर से पकड़ा उनकी एक किताब न्यूयॉर्क में प्रकाशित हुई थी, इसमें जिनपिंग और पार्टी की आलोचना की है दैनिक भास्कर Jul 07, 2020, 06:35 AM IST बीजिंग. चीन की राजधानी बीजिंग में पुलिस ने सोमवार […]

Breaking News

Recent Posts