Rajasthan Rain Death; Couple Swept Away By Flood Waters In Rawatbhata Javada Region | नाले में बहे बाइक सवार दंपती की मौत, अचानक आई तेज बारिश से उफान पर आ गया था नाला

  • रमेश मीणा और उसकी पत्नी गुड्डी मीणा नाती के सूरज पूजन से शोपुर गांव से वापस कुआं खेड़ा गांव लौट रहे थे
  • मंगलवार सुबह शव की खोजबीन की गई तो 1 किलोमीटर दूर अलग-अलग स्थानों पर दोनों के शव मिले

दैनिक भास्कर

Jul 07, 2020, 12:59 PM IST

रावतभाटा. (दिलीप वाधवा). यहां के जावदा क्षेत्र के कुआं खेड़ा गांव में तेज बारिश से नाला उफान पर आ गया। जिसमें बाइक सवार दंपत्ति बह गए। दोनों के शव मिल गए हैं। जावदा पुलिस के अनुसार 45 वर्षीय रमेश मीणा और उसकी पत्नी गुड्डी मीणा नाती के सूरज पूजन से शोपुर गांव से वापस कुआं खेड़ा गांव लौट रहे थे। अचानक तेज बारिश से नाला उफान पर आ गया जिसमें बाइक सहित दंपति बह गए।

घटना सोमवार रात 10:00 बजे के बाद की है। ग्रामीणों को पता लगा तो मंगलवार सुबह शव की खोजबीन की गई तो 1 किलोमीटर दूर अलग-अलग स्थानों पर दोनों के शव मिले। पुलिस ने मर्ग में केस दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार, यहां सोमवार को करीब 3 घंटे बारिश हुई थी। जिसके बाद जगह-जगह पानी भर गया। रात को अंधेरा होने के कारण बाइक सवार दंपत्ति को नाला नहीं दिखा। जिससे वो उसमें जा गिरे। मंगलवार सुबह भी यहां हल्की बूंदाबांदी हुई।

गौरतलब है कि मृतक दंपत्ति के 5 बच्चे थे। जिसमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है। वहीं एक बेटी और दो बेटे फिलहाल छोटे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

BJP relying on the Kashmir issue to stitch Bengal strategy - india news

Tue Jul 7 , 2020
The 119th birth anniversary of nationalist leader Dr. Syama Prasad Mookherjee, the founder president of the Bharatiya Jan Sangh, which led to the birth of the ruling Bhartiya Janata Party (BJP) in 1980, was used as a platform by the party president JP Nadda to target the Mamata Banerjee-led government […]

Breaking News

Recent Posts