एचडीएफसी बैंक ने भी लोन की ब्याज दर 0.20 फीसदी घटाई, नई दरें लागू

नई दिल्‍ली। निजी क्षेत्र की बैंक एचडीएफसी ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में 0.20 फीसदी की कटौती की है। ये कटौती आज  से लागू हो गई है। इस कटौती के साथ ही एचडीएफसी बैंक के एक साल के लिए एमसीएलआर दर 7.65 फीसदी से घटाकर 7.45 फीसदी हो गया है। बता दें कि इससे पहले केनरा बैंक ने भी एमसीएलआर दरों में 0.10 फीसदी और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 0.20 फीसदी तक की कटौती थी। 

एचडीएफसी बैंक ने सभी अवधि के लिए एमसीएलआर दरों में कटौती की है, जो इस प्रकार है।  

टेन्योर (अवधि)—–नई एमसीएलआर रेट( फीसदी में )—-पुरानी MCLR रेट(फीसदी में)

ओवरनाइट————————7.10—————————-7.30

1 महीने—————————7.15—————————-7.35

3 महीने—————————7.20—————————-7.40

6 महीने—————————7.30—————————-7.50

1 साल—————————–7.45—————————-7.65

2 साल—————————-7.55—————————–7.75

3 साल—————————-7.65——————————7.85

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने एमसीएलआर दरों में क्रमश: 0.10 फीसदी और 0.20 फीसदी तक की कटौती है। दोनों बैकों ने ये कटौती सभी अवधि के लोन के लिए की है। नई दरें आज से लागू हो गई है। इस कटौती के साथ ही इन बैंकों से जुड़े होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन की ईएमआई अब कम हो जाएगी। 

क्‍या है एमसीएलआर दर 

उल्‍लेखनीय है कि बैंक 2016 से एमसीएलआर के आधार पर लोन दे रहे हैं। जब आप किसी भी बैंक से लोन लेते हैं तो बैंक द्वारा लिए जाने वाले ब्याज की न्यूनतम दर को आधार दर कहा जाता है। अब इसी आधार दर की जगह बैंक एमसीएलआर का इस्तेमाल कर रहे हैं। दरअसल इसकी गणना बैंक के संचालन खर्च और नकदी भंडार अनुपात को बनाए रखने की लागत के आधार पर की जाती है, जिसके बाद में इस गणना के आधार पर लोन दिया जाता है। ये आधार दर से सस्ता होता है।

यह खबर भी पढ़े: शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की 5वीं एनीवर्सरी पर जानें मीरा से जुड़ी खास बातें

यह खबर भी पढ़े: प्रेग्नेंसी के दौरान नेहा धूपिया का बढ़ गया था 23 किलो वजन, पोस्ट शेयर कर किया खुलासा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

COVID-19 Claims Life of Broadway Actor Nick Cordero, 41

Tue Jul 7 , 2020
MONDAY, July 6, 2020 (HealthDay News) — Broadway musical theater actor Nick Cordero — who’d been hospitalized for three months after contracting the new coronavirus — died Sunday at age 41. His death Sunday at Cedars-Sinai Medical Center in Los Angeles was announced on Instagram by his wife, Amanda Kloots. […]

Breaking News

Recent Posts