Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today | केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी होम क्वारैंटाइन, ओडिशा में कोरोना पॉजिटिव विधायक के संपर्क में आए थे; देश में अब तक 7.21 लाख केस

  • सोमवार को 22 हजार 500 मरीज बढ़े; अब तक 20 हजार 174 मौतें, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 9026 की जान गई
  • कर्नाटक के मंत्री जेसी मधुस्वामी ने कहा- राज्य में कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो चुका है, यहां 25 हजार से ज्यादा केस हो गए हैं

दैनिक भास्कर

Jul 07, 2020, 03:34 PM IST

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 लाख 21 हजार 351 हो गई है। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। उधर, ओडिशा के विधायक सुकांत कुमार नायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी ने खुद को अलग-थलग कर लिया। वे होम क्वारैंटाइन हो गए हैं। उन्होंने पिछले तीन दिनों में सुकांत के साथ दो कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। सारंगी बालासोर से सांसद हैं। 

इस बीच, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मंगलवार को बताया कि शहर में अब तक 15 लाख से ज्यादा लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है। इनमें से 5.34 लाख लोग हाई रिस्क पर हैं। वहीं, 13.28 लाख लोग अपना क्वारैंटाइन पीरियड पूरा कर चुके हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के निजी सचिव कोरोना पॉजिटिव
भोपाल में भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के निजी सचिव अनिल मिश्रा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मिश्रा दो जुलाई को शिवराज मंत्रीमंडल के पहले विस्तार के दौरान शपथ ग्रहण समारोह में राजभवन में मौजूद थे। भाजपा कार्यालय के वर्चुअल रैली के दौरान भी कई नेताओं के संपर्क में रहे।

कोरोना अपडेट्स 

  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 22 हजार 252 मरीज बढ़े और 467 लोगों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 लाख 19 हजार 665 हो गई है। इनमें से 2 लाख 59 हजार 557 एक्टिव केस हैं और 4 लाख 39 हजार 948 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इस तरह रिकवरी रेट 61.63% हो गया है। अब तक 20 हजार 160 लोगों की मौत हो चुकी है। 
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि 6 जुलाई तक देश में 1 करोड़ 2 लाख 11 हजार 92 कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 2 लाख 41 हजार 430 मरीज टेस्ट किए गए।
  • कर्नाटक में 25 हजार से ज्यादा संक्रमित हो गए। राज्य के मंत्री जेसी मधुस्वामी ने कहा कि कर्नाटक में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो चुका है। कुछ इलाकों में तो बदतर हो गए हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा इससे इनकार करते रहे हैं।

दिल्ली में 50 हजार से 1 लाख मामले सिर्फ 18 दिन में हो गए

दिल्ली में सोमवार रात को मरीजों की संख्या एक लाख पार कर गई। अब तक 100822 मामले सामने आ चुके हैं। दिल्ली में पहला केस 2 मार्च को सामने आया था। पहले 50 हजार केस होने में 110 लगे (18 जून तक)। यानी शुरू में कोरोना की रफ्तार राजधानी में धीमी थी। इसके बाद सिर्फ 18 दिन में ही 50 हजार मरीज बढ़ गए।

अच्छी बात यह है कि राजधानी में रिकवरी रेट भी 70% से ज्यादा हो गया है। अभी एक्टिव केस 25 हजार 620 हैं, तो 72 हजार 88 मरीज स्वस्थ भी हो गए हैं। यहां अब 17 हजार 141 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। पिछले 24 घंटें में 13 हजार 879 कुल टेस्ट हुए हैं। राजधानी में अब तक कुल 6 लाख 57 हजार 383 टेस्ट हो चुके हैं।

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश: भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने मंगलवार को बताया कि अब लॉकडाउन को लेकर नियम सख्त किए जा रहे हैं। अगर कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर थूकने, बिना मास्क और लॉकडाउन के प्रोटोकॉल का पालन नहीं करता है तो जुर्माना के साथ उसे कोरोना वॉलिंटियर्स बनना होगा। इस बीच कटनी में एक पॉजिटिव मिला है। उधर, उज्जैन जिले में पिछले 24 घंटे में एक भी मामला सामने नहीं आया है। जिले में अब तक 856 पॉजिटिव पाए गए और इनमें से 780 लोग स्वस्थ हो गए हैं।

महाराष्ट्र:  पुणे नगर निगम के क्वारैंटाइन सेंटर में 60 साल के कोरोना मरीज ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उधर, मुंबई पुलिस के एक जवान की मंगलवार को संक्रमण की वजह से मौत हो गई। इसके साथ अब तक 43 पुलिसकर्मी दम तोड़ चुके हैं।

उत्तरप्रदेश: मुरादाबाद जिले में मंगलवार सुबह 9 महिलाओं समेत 12 पॉजिटिव मिले। इसके साथ संक्रमित मरीजों संख्या बढ़कर 576 हो गई है। उधर, सिद्धार्थनगर में पति-पत्नी संक्रमित हो गए। इस बीच, सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर स्थित आश्रय गृह में 57 नाबालिग लड़कियों के संक्रमित होने की खबरों को लेकर राज्य सरकार से जबाव मांगा।

राजस्थान: राजस्थान में मंगलवार सुबह 234 केस सामने आए। जोधपुर में 57, अलवर में 36, नागौर में 34, बीकानेर में 29, जयपुर में 22, सिरोही में 19, जालौर में 9, बाड़मेर में 8, कोटा में 5, गंगानगर में 3, भीलवाड़ा, चूरू, झुंझुनू, सीकर और उदयपुर में 2-2, जैसलमेर और दूसरे राज्य से आए 1-1 संक्रमित मिले। इसके साथ संक्रमितों की संख्या 20 हजार 922 हो गई है। वहीं, भरतपुर, धौलपुर, जोधपुर और नागौर में 1-1 की मौत हो गई।

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर में भी कोरोना पहुंच गया है। उनकी भतीजी संक्रमित मिली हैं। वे उनके सरकारी आवास में साथ रहती थीं। सोमवार देर शाम उन्हें पटना एम्स में भर्ती किया गया। इसके बाद पूरे आवास को सैनिटाइज किया गया। नीतीश ने 4 जुलाई को टेस्ट कराया था, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उधर, जदयू के एमएलसी गुलाम गौस और उनकी पत्नी पॉजिटिव मिले हैं। इससे पहले 4 जुलाई को विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ফুলবাগান কাণ্ডে ৬ এমএম পিস্তল নিয়ে কাটল ধোঁয়াশা, চাঞ্চল্যকর তথ্য দিলেন খোদ অস্ত্র বিক্রেতা

Tue Jul 7 , 2020
ফুলবাগান খুনের কাণ্ডে এই প্রথম কেউ গ্রেফতার হল।  Source link

Breaking News

Recent Posts