India China Ladakh Border Tension News Updates; Us Military To Stand With India In Conflict With China | व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा- चीन से विवाद होने पर भारत के साथ रहेंगे; ताकत दिखाने के लिए दक्षिण चीन सागर में युद्धपोत तैनात किए

  • व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोस ने कहा- कोई भी देश सबसे ताकतवर बनने की कोशिश करेगा तो हम बेकार नहीं बैठेंगे
  • मीडोस ने कहा- दक्षिण चीन सागर में वॉरशिप तैनात करने का हमारा मकसद दुनिया को यह दिखाना है कि हमारे पास अब भी दुनिया की बेहतरीन फोर्स है

दैनिक भास्कर

Jul 08, 2020, 12:06 AM IST

वॉशिंगटन. चीन के साथ विवाद में अमेरिका भारत के साथ रहेगा। व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मिडोस ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा संदेश स्पष्ट है। चाहे भारत और चीन के बीच विवाद हो या और कोई मामला, हमारी सेना मजबूती से खड़ी रहेगी। अमेरिकी सेना ताकतवर है और ऐसी ही बनी रहेगी। कोई भी देश सबसे ताकतवर बनने की कोशिश करेगा तो हम बेकार नहीं बैठेंगे। चाहे यह दक्षिण चीन सागर में हो या यहां अमेरिका में।’’

दक्षिण चीन सागर में अमेरिका ने अपने दो वॉरशिप रोनाल्ड रीगन और निमिट्ज की तैनाती की है। इसके बारे में उन्होंने कहा कि इन पोतों को तैनात करने का हमारा मकसद दुनिया को यह दिखाना है कि हमारे पास अब भी दुनिया की बेहतरीन फोर्स है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने सेना को मजबूत करने के लिए काफी निवेश किया। न सिर्फ हथियार बल्कि जान देने के लिए तैयार रहने वाली सैन्य बल तैयार की है। वे ऐसा करते रहेंगे। 

डोनाल्ड ट्रम्प चीन के खिलाफ कुछ एक्सक्यूटिव आर्डर साइन कर सकते हैं
मीडोस ने कहा कि अमेरिका चीन की विस्तारवादी नीतियों से निपटने की कोशिश में है। अमेरिकी राष्ट्रपति आने वाले दिनों में चीन से जुड़े एक्सक्यूटिव आर्डर साइन कर सकते हैं। हम कई मुद्दों पर गौर कर रहे हैं। इनमें चीनी नागरिकों के इमिग्रेशन, हमारे स्वास्थ्यकर्मियों को मेडिकल इक्विपमेंट्स दिलाने और दवाओं की कीमत कम करने से जुड़े मुद्दे शामिल हैं।

अमेरिकी सांसद ने कहा- चीन के पड़ोस में कोई भी देश सुरक्षित नहीं
अमेरिकी सांसद टॉम कॉटन ने कहा कि ताइवान या दूसरे किसी देश पर चीन के हमले को अमेरिका नाकाम करेगा। इसके लिए ही इसने अपने दो पोत दक्षिण चीन सागर में भेजे हैं। चीन की दबंगई से इसके पड़ोस का कोई भी देश सुरक्षित नहीं है। ये सभी देश अमेरिका के साथ अच्छे संबंध बनाना चाहते हैं। चीन ने जरूर बीते कुछ हफ्तों में भारत पर चढ़ाई की है और उसके सैनिकों की हत्या की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Withdraw RBI power to oversee state co-op banks, Mamata tells PM

Tue Jul 7 , 2020
By: Express News Service | Kolkata | Published: July 1, 2020 8:15:30 am In the letter, Banerjee said the registrar’s supervisory role and management responsibilities should be restored.(File) In a letter to Prime Minister Narendra Modi Tuesday, Chief Minister Mamata Banerjee expressed her dissatisfaction with the Centre’s move to transfer […]

Breaking News

Recent Posts