Coronavirus Live Updates News In Hindi Covid19 July 9 Unlock 2 Day Nine, Coronavirus In Assam, Bihar, Delhi, Maharashtra, Madhya Pradesh, Kerala, World – Coronavirus Updates: तेलंगाना में 1924 और झारखंड में 78 नए मामले सामने आए

श्रीनगर में बुधवार को मुगल गार्डन में प्रवेश द्वार पर पर्यटक महिला के शरीर के तापमान की जांच करता एक कर्मचारी।
– फोटो : PTI

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200

खास बातें

देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,42,417 हो गई है। जिनमें से 2,64,944 सक्रिय मामले हैं, 4,56,831 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 20,642 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें भारत में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स… 

लाइव अपडेट

08:36 AM, 09-Jul-2020

कर्नाटक के निर्दलीय विधायक और उनकी पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित

कर्नाटक के निर्दलीय विधायक शरत भचगौड़ा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। विधायक ने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि वह और उनकी पत्नी प्रतिभा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 संक्रमित क्षेत्रों में जा रहे थे और दो दिन पहले उनके शरीर में तेज दर्द हुआ जिसके बाद उन्होंने जांच कराने का फैसला किया। विधायक ने कहा कि ‘रिपोर्ट में हमारे संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।’

08:13 AM, 09-Jul-2020

कांग्रेस नेता सुष्मिता देव कोरोना वायरस से संक्रमित

कांग्रेस नेता सुष्मिता देव को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है लेकिन उन्होंने कहा कि इस समय उनमें इसके कोई लक्षण नहीं हैं। वह संजय झा और अभिषेक सिंघवी के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाली कांग्रेस की तीसरी बड़ी नेता हैं। असम के सिलचर से लोकसभा की सदस्य रह चुकीं सुष्मिता देव इस समय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं और पार्टी की प्रवक्ता भी हैं।

07:49 AM, 09-Jul-2020

अमेरिका में कोरोना के कहर के बीच स्कूल खोलने के आदेश

कोरोना वायरस के कहर के बावजूद अमेरिका में स्कूलों को फिर से खोलने का आदेश दिया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने बुधवार को कहा कि यदि स्कूलों को फिर से नहीं खोला जाता है तो फंड रोक दिया जाएगा। इसके बावजूद न्यूयॉर्क शहर ने घोषणा की है कि उसके अधिकांश छात्र सप्ताह में केवल दो या तीन दिन ही स्कूल जाएंगे और बीच-बीच में ऑनलाइन क्लास लेंगे।

07:37 AM, 09-Jul-2020

‘पहली वैक्सीन मौसमी बुखार के टीकों से अधिक प्रभावी नहीं होगी’

अमेरिका के एक विशेषज्ञ ने दावा किया है कि कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन मौसमी बुखार के टीकों से अधिक प्रभावी नहीं होगी। अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान मेडिकेयर एंड मेडिकिड सर्विसेज के केंद्रों के पूर्व कार्यवाहक प्रशासक एंडी स्लाविट ने कहा कि जो भी वैक्सीन पहली बार बनेगी वह इसके जोखिम को केवल 40 से 60 फीसदी ही कम कर पाएगी। स्लाविट ने वैज्ञानिकों से बातचीत के बाद यह दावा किया है।

05:59 AM, 09-Jul-2020

हरियाणा: अचार निर्माता भी परेशान

पानीपत में अचार निर्माताओं का कहना है कि कोरोना की वजह से उनका कारोबार प्रभावित हुआ है। एक अचार निर्माण इकाई के मालिक ने कहा कि हम श्रमिकों की कमी और परिवहन समस्या का सामना कर रहे हैं। हमने पिछले कुछ महीनों में भारी नुकसान उठाया है। अचार का निर्यात भी बंद हो गया है।

04:36 AM, 09-Jul-2020

मध्यप्रदेश: जिम संचालकों ने किया प्रदर्शन

जबलपुर में बुधवार को जिम संचालकों और प्रशिक्षकों ने दोबारा से जिम खोलने की अनुमति देने की सरकार से मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

12:57 AM, 09-Jul-2020

असम: मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

सीएम सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को कामरूप जिले में कोविड19 की वजह से लागू लॉकडाउन और इस दौरान उठाए गए विभिन्न प्रशासनिक कदमों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित बैठक में जिले और शेष जगहों में कोरोनो वायरस के प्रसार को कम करने के लिए किए गए विभिन्न उपायों की अधिकारियों ने जानकारी दी। -मुख्यमंत्री कार्यालय, असम 

12:42 AM, 09-Jul-2020

असम में 696 नए मामले

राज्य में बुधवार को कोरोना के 696 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 423 गुवाहाटी शहर में हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 14,032 हो गई है, इनमें से 8,726 ठीक हुए हैं। जबकि 5,281 सक्रिय मामले हैं और 22 मरीजों की मौत हुई है। -हिमंत बिस्वा सरमा, स्वास्थ्य मंत्री, असम

12:21 AM, 09-Jul-2020

झारखंड में 78 नए मामले

प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 78 नए मामले सामने आए, जबकि 66 मरीज ठीक भी हुए। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,134 हो गई है, इनमें से 2,170 मरीज ठीक हुए हैं। -स्वास्थ्य विभाग, झारखंड

12:18 AM, 09-Jul-2020

Coronavirus: तेलंगाना में 1924 और झारखंड में 78 नए मामले सामने आए

तेलंगाना में 1924 नए मामले
राज्य में बुधवार को कोरोना के 1924 नए मामले सामने आए हैं और 11 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 29,536 हो गई है। इनमें से 11,933 सक्रिय मामले हैं, जबकि अभी तक 17,279 मरीज ठीक हुए हैं और अब तक कुल 324 मरीजों की मौत हुई है। -राज्य सरकार

यहां पढ़ें 08 जुलाई (बुधवार) के सभी अपडेट्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑफिस में काम की शुरुआत 20 बड़ी खबरों के साथ

Thu Jul 9 , 2020
आज की बड़ी खबरें। NATIONAL: राजनीति के साथ देश की हर एक बात यह खबर भी पढ़े: कानपुर एनकाऊंटर/ एसओ विनय तिवारी और बीट प्रभारी केके शर्मा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अमर दुबे की पत्नी हिरासत में यह खबर भी पढ़े: कैबिनेट: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्‍न योजना को नवंबर […]

Breaking News