Patna Lockdown | Bihar Lockdown/Districts List Latest News Updates; Complete Shutdown In Khagadia Motihari Kaimur Bhagalpur Purnia Nawada Kishanganj | बढ़ते संक्रमण के चलते खगड़िया, मोतिहारी और कैमूर में भी डीएम ने लगाया लॉकडाउन, जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी

  • भागलपुर, पूर्णिया, पटना, बक्सर, नवादा और किशनगंज भी लॉकडाउन लागू करने का फैसला
  • राशन, दवा दुकानों, फल-सब्जी, बैंक, मेडिकल स्टाफ और बैंक कर्मियों को छूट दी गई है

दैनिक भास्कर

Jul 09, 2020, 04:15 PM IST

पटना. कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते तीन और जिलों के डीएम ने लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। खगड़िया और मोतिहारी में 10 से 14 जुलाई और कैमूर में 10 से 17 जुलाई तक लॉकडाउन लगेगा। इस दौरान जरूरी सेवाएं चालू रहेगी। इससे पहले पटना, भागलपुर, नवादा, पूर्णिया, बक्सर और किशनगंज में डीएम ने लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया था।

राशन और दवा दुकानों, सरकारी कार्यालय, एटीएम, बैंक, दूध और पत्रकारों को छूट दी गई है। पेट्रोल पंप चालू रहेंगे और घरेलू सिलेंडर की डिलीवरी होगी। ई-कॉमर्स के जरिये घर पर सामान मंगवा सकेंगे। डॉक्टर, नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ और एंबुलेंस कर्मियों को ड्यूटी पर जाने की इजाजत है। इन्हें अपने पास आईडी कार्ड रखना होगा। बेवजह बाहर निकले लोगों पर आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और जुर्माना वसूला जाएगा।

जिले कब से कब तक लॉकडाउन
भागलपुर 9 से 15 जुलाई
पटना 10 से 16 जुलाई
पूर्णिया 10 से 16 जुलाई
बक्सर 10 से 12 जुलाई
नवादा 10 से 12 जुलाई
कैमूर 10 से 17 जुलाई
मोतिहारी 10 से 14 जुलाई
खगड़िया 10 से 14 जुलाई
किशनगंज 9 जुलाई की रात तक

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Two friends who wear India’s self-reliance on their wrists

Thu Jul 9 , 2020
Madan Mohan Chakraborty begins by making an irrefutable statement: that a watch is a watch; whether it costs a hundred rupees or a million, it shows you the same time. He should know better. His fascination for watches dates back to his childhood. “A watch is a consummate combination of […]

Breaking News

Recent Posts