Gurugram Sonipat (Haryana) 314 New Coronavirus Cases, Total 19004 [Update]; Bhiwani Rohtak Karnal Sirsa Jind | 314 नए केस आए, कुल संक्रमित मरीज 19 हजार के पार, इनमें से 4585 एक्टिव 

  • हरियाणा में अभी तक 14 हजार 137 मरीज ठीक होकर जा चुके हैं घर
  • प्रदेश में रिकवरी रेट 74.39 फीसदी, अब 20 दिन में डबल हो रहे हैं मामले

दैनिक भास्कर

Jul 09, 2020, 03:42 PM IST

पानीपत. हरियाणा में गुरुवार को 314 नए मरीजों के साथ कुल कोरोना मरीजों की संख्या 19 हजार पार कर गई। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 19,004 है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार दोपहर तक किसी की कोरोना से मौत नहीं हुई है। अब 4585 एक्टिव मरीज मौजूद हैं। 65 की हालत नाजुक बनी हुई है, इनमें से 45 अॉक्सीजन पर सांस ले रहे हैं तो 20 वेंटीलेटर पर हैं। 

गुरुवार को 31 मरीज डिस्चार्ज हुए। इसके बाद अब कुल डिस्चार्ज होने वाले मरीजों का आंकड़ा 14,137 हो गया है। गुड़गांव में 98, सोनीपत में 85, रोहतक में 35, पलवल में 24, करनाल में 24, पानीपत में 21, झज्जर में 16, जींद में 7, पंचकूला में 2 और यमुनानगर में 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज आए हैं। वहीं 31 मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। पलवल से 18, पानीपत से 7, झज्जर से 6 मरीजों को छुट्टी मिली है। 

प्रदेश में अभी तक 3,37,318 सैंपलिंग हो चुकी है। इनमें से 3,12,272 निगेटिव आए हैं, 19 हजार 4 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 12,734 पुरुष हैं, 6268 महिलाएं हैं और 2 ट्रांसजेंडर हैं। प्रदेश में अब रिकवरी रेट 74.39 फीसदी हो गया है। मरीजों का डबलिंग रेट 20 दिन है। 

अब तक 282 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 282 मरीजों की मौत हुई है। इनमें 208 पुरुष और 74 महिला शामिल हैं। अभी तक गुड़गांव में 102, फरीदाबाद में 97, सोनीपत में 20, रोहतक में 12, करनाल में 8, पानीपत व हिसार में 7, रेवाड़ी और अम्बाला में 5, भिवानी, झज्जर व जींद में 4-4, पलवल में 3 तथा नूंह, कुरुक्षेत्र, नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।

प्रदेश में ये है कोरोना की स्थिति

  • प्रदेश में अमेरिका से लौटे 21 लोगों, 14 इटली के नागरिकों और 133 जमातियों को मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 19,004 पर पहुंच गया। इनमें गुड़गांव में 6414, फरीदाबाद में 4926, सोनीपत में 1728, रोहतक में 864, अम्बाला में 392, पलवल में 410, भिवानी में 561, करनाल में 458, हिसार में 330, महेंद्रगढ़ में 337, झज्जर में 420, रेवाड़ी में 477, नूंह में 263, पानीपत में 309, कुरुक्षेत्र में 180, फतेहाबाद में 129, पंचकूला में 131, जींद में 142, सिरसा में 161, यमुनानगर में 126, कैथल में 122, चरखी दादरी में 89 पॉजिटिव मिले। 
  • 14 इटली के नागरिकों समेत कोरोना को मात देने वालों का प्रदेश में आंकड़ा 14,137 हो गया है। इनमें गुड़गांव में 5228, फरीदाबाद में 3849, सोनीपत में 1114, रोहतक में 533, अम्बाला में 332, पलवल में 303, भिवानी में 420, करनाल में 283, हिसार में 203, महेंद्रगढ़ में 245, झज्जर में 274, रेवाड़ी में 188, नूंह में 191, पानीपत में 165, कुरुक्षेत्र में 117, फतेहाबाद में 106, पंचकूला में 109, जींद में 93, सिरसा में 102, यमुनानगर में 100, कैथल में 91, चरखी दादरी में 56 ठीक हो चुके हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

TCS Q1 net profit dips 13.81% to Rs 7,008 crore

Thu Jul 9 , 2020
(Representative image) NEW DELHI: IT services major Tata Consultancy Services (TCS) on Thursday reported a 13.81 per cent fall in its consolidated net profit for the first quarter (Q1) ended June 30, 2020. The company posted a net profit of Rs 7,008 crore for the period under consideration, as against […]

Breaking News

Recent Posts