मृत जानवार के मांस से करीब 70 ग्रामीणों की हालात ख़राब, छह लोगों की…

कलकत्ता। विशाखापत्तनम जिले के एजेंसी क्षेत्र में मदुगुला मंडल के गुदुतरु पंचायत के मलकापलेम गांव में मांस का सेवन करने से लगभग 70 ग्रामीणों बीमार हो गए। इनमें छह की हालात गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इन सभी ने रात में मृत जानवर के मांस का सेवन किया था। गंभीर रूप से बीमार लोगों को पडरु जिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि कुछ लोगों का इलाज स्थानीय सरकारी अस्पताल में चल रहा है। 

स्थानीय सूत्रों के अनुसार गांव में लोगों ने कल रात मरे जानवार का मांस पकाया कर पूरे गांव के लोगों ने दावत की थी। देर रात इन सभी को तेज़ बुखार, पेट में दर्द, उल्टी और बदन दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद बीमार लोगों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। 

लोगों ने बताया कि इन सभी ने मरी गाय का मांस का सेवन किया था। हालांकि गाय का मांस होने की अधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पडरू की विधायक भाग्य लक्ष्मी ने गुरुवार की सुबह अस्पताल का दौरा किया और मरीज़ों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। विधायक ने डॉक्टरों को पीड़ितों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है। इनमें कई गंभीर लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है।

यह खबर भी पढ़े: रामायण के सीन कटने से नाराज हैं ‘लक्ष्मण’ और फैंस, सुनील लहरी ने शेयर किया VIDEO

यह खबर भी पढ़े: काजोल ने थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर बताया कि आखिर वह डिप्लोमेटिक क्यों नहीं हो सकतीं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Jamie Lever mimics Farah Khan and gives a glimpse into her lockdown routine  : Bollywood News

Fri Jul 10 , 2020
Jamie Lever often creates a buzz with her mimicry skills. The young comedienne often uploads clips of her funny and innovative videos on social media. Recently, Jamie posted a video where she can be seen mimicking choreographer and filmmaker Farah Khan.  In the five-minute long video, Jamie is seen assigning […]

Breaking News

Recent Posts