Gurgaon Hisar (Haryana) Coronavirus Cases Update District Wise | Haryana Corona Testing/Numbers Death Toll Latest Today News; Gurugram Faridabad Sonipat Rohtak Karnal Hisar | कोरोना की वजह से पंचकूला शिक्षा सदन किया गया बंद, अब सोमवार को खुलेगा

  • पंचकूला शिक्षा सदन में एक क्लर्क मिला था कोरोना पॉजिटिव
  • हिसार का रहने वाला है क्लर्क, चंडीगढ़ पहुंचा था ड्यूटी पर

दैनिक भास्कर

Jul 10, 2020, 10:35 AM IST

पानीपत. हरियाणा में अनलॉक-2 का 10वां दिन है। पंचकूला के सेक्टर-5 में स्थित हरियाणा शिक्षा सदन कोरोना की वजह से सोमवार तक के लिए बंद कर दिया गया है। दरअसल शिक्षा सदन में एक क्लर्क कोरोना पॉजिटिव मिला है। उसके पॉजिटिव मिलने के बाद शिक्षा सदन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कर्मचारियों को घर भेज दिया गया। 

कोरोना पॉजिटिव मिला क्लर्क मूलरूप से हिसार का रहने वाला है। ओल्ड पंचकूला में एक मकान में रहता था। वह करीब तीन दिन पहले हिसार से चंडीगढ़ आया था। यहां आने के बाद क्लर्क को बुखार हुआ तो उसका कोरोना टेस्ट करवाया गया जो गुरुवार को पॉजिटिव आया। इसके बाद दफ्तर मे हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने उसके साथ करने वाले कर्मचारियों और शिक्षा सदन में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। 

गुड़गांव में सोवार से शुरू होगा सिरो सर्वे
गुड़गांव में सोमवार से सीरो सर्वे का तीसरा चरण शुरू होगा। इस चरण में पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों, स्वास्थकर्मियों समेत फ्रंटलाइन में रहकर काम करने वाले दो हजार लोगों की जांच होगी। इसके बाद पता लगाया जाएगा कि वह संक्रमित हुए थे या नहीं। सीरो सर्वे की रिपोर्ट करीब 6 घंटे में मिलेगी। उप सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार का कहना है कि सैंपल लेकर एक किट में डाला जाता है। उस किट को मशीन में डालकर जांच करते हैं। रिपोर्ट आने पर यह पता चलता है कि व्यक्ति को कोरोना हुआ था या नहीं।   

अब तक 287 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 287 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 211 पुरूष और 76 महिला शामिल हैं। अभी तक गुड़गांव में 103, फरीदाबाद में 98, सोनीपत में 20, रोहतक में 12, करनाल में 8, पानीपत व हिसार में 7, अंबाला व रेवाड़ी में 5-5, पलवल, भिवानी, झज्जर व जींद में 4-4 तथा सिरसा, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, नूंह, नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।

प्रदेश में ये है कोरोना की स्थिति

  • प्रदेश में अमेरिका से लौटे 21 लोगों, 14 इटली के नागरिकों और 133 जमातियों को मिलाकर संक्रमितों का आंकड़ा 19,369 पर पहुंच गया। इनमें गुड़गांव में 6467, फरीदाबाद में 5108, सोनीपत में 1728, रोहतक में 875, अम्बाला में 426, पलवल में 410, भिवानी में 612, करनाल में 458, हिसार में 330, महेंद्रगढ़ में 337, झज्जर में 420, रेवाड़ी में 477, नूंह में 276, पानीपत में 309, कुरुक्षेत्र में 180, फतेहाबाद में 134, पंचकूला में 131, जींद में 142, सिरसा में 175, यमुनानगर में 126, कैथल में 124, चरखी दादरी में 89 पॉजिटिव मिले। 
  • 14 इटली के नागरिकों समेत कोरोना को मात देने वालों का प्रदेश में आंकड़ा 14,510 हो गया है। इनमें गुड़गांव में 5378, फरीदाबाद में 3987, सोनीपत में 1114, रोहतक में 533, अम्बाला में 357, पलवल में 303, भिवानी में 434, करनाल में 283, हिसार में 203, महेंद्रगढ़ में 245, झज्जर में 274, रेवाड़ी में 188, नूंह में 202, पानीपत में 165, कुरुक्षेत्र में 126, फतेहाबाद में 111, पंचकूला में 109, जींद में 93, सिरसा में 111, यमुनानगर में 100, कैथल में 103, चरखी दादरी में 56 ठीक हो चुके हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bengal Covid-19 containment zones to be put under strict restrictions for 7 days - india news

Fri Jul 10 , 2020
The containment zones in West Bengal will be put under strict restrictions for seven days from Thursday evening. The list of containment zones released by the administration, for now, includes 25 zones in Kolkata, 56 in Howrah, and 95 in North 24 Parganas district. The administration said further decisions on […]

Breaking News

Recent Posts